UPMSP UP Board Result Date Time 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बुधवार को एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सूचना jansatta.com/education/ पर और रिजल्ट चेक करने का लिंक हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी मिलेगा।

55 लाख के करीब बच्चों का इंतजार होगा खत्म

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 के जारी होते ही प्रदेश में करीब 55 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र/छात्राओं को results.digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा। यहां अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। साथ ही उमंग ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

यूपी-उत्तराखंड समेत ये 4 बोर्ड रिजल्ट अगले 2-3 हफ्ते में होने वाले हैं जारी, यहां देखें पूरी डिटेल; डिजिलॉकर ने दिया अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

स्टेप 1. यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. अब वेबसाइट के होम पेज पर ‘परीक्षाफल’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब सामने दिख रहे हाई स्कूल और इंटरमीडिए के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब अपना स्कूल रोल नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा यूपीएमएसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का ऐलान किया जाएगा।

कितने चाहिए होंगे पासिंग मार्क्स?

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। जो छात्र पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा जिसके जरिए वह अपने रिजल्ट में सुधार कर पाएंगे।