यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत कर दी है जो कि पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद जो स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं वह अपने मार्क्स को चैलेंज कर सकते हैं। UPMSP क्लास 10 और क्लास 12 के स्टूडेंट्स जिन्हें लगता है कि उनकी UP बोर्ड आंसर शीट का मूल्यांकन गलत तरीके से किया गया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यूपी बोर्ड री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 17 मई 2026 तक खुली रहेगी।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए लगेगी फीस

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट ध्यान रखें कि आपको अप्लाई करने के लिए फीस देनी होगी। बोर्ड ने हर आंसर शीट के लिए 500 रुपये का शुल्क तय किया है। बता दें कि लिखित और प्रैक्टिकल कंपोनेंट अलग-अलग लिए जाते हैं, इसलिए जो स्टूडेंट किसी सब्जेक्ट के दोनों सेक्शन के लिए क्लेम कर रहा है, उसे हर सेक्शन के लिए 500 रुपये देने होंगे। पेमेंट चालाने के जरिए पे करनी होगी। इसके अलावा पेमेंट का कोई दूसरा मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPMSP क्लास 10वीं, 12वीं आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए कैसे करें अप्लाई?

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं आंसर शीट स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले UPMSP के ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: “Online Application For scrutiny 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फॉर्म एक्सेस करने के लिए अपना रोल नंबर और सेंटर कोड डालें।

स्टेप 4: अब सरकारी ट्रेजरी में ट्रेजरी चालान के जरिए जरूरी फीस जमा करें।

स्टेप 5: पेमेंट रसीद के साथ पूरा एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

स्टेप 6: ओरिजिनल ट्रेजरी चालान को प्रिंटेड फॉर्म के साथ अटैच करें।

स्टेप 7: अपने जिले के हिसाब से सही UPMSP रीजनल ऑफिस में रजिस्टर्ड पोस्ट से पूरे डॉक्यूमेंट्स भेजें।

UP बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरे बिना सीधे जमा किए गए ऑफलाइन एप्लीकेशन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। इसी तरह, 17 मई की डेडलाइन के बाद मिलने वाले किसी भी एप्लीकेशन पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स की फिजिकल डिस्पैच, दोनों कटऑफ डेट से काफी पहले पूरी कर लें।