यूपी में इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट पास नहीं हो पाए हैं उन्हें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है कि वह अपना रिजल्ट सुधार सकें। इसके लिए बोर्ड इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 06 जून 20206 यानी कल से शुरू हो रहा है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरें फॉर्म
ऐसे छात्र जो अपना रिजल्ट सुधारने के लिए एक मौका चाहते हैं वह इस एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या compartment.upmsp.edu.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। बोर्ड की ओर से इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। एग्जाम जुलाई में होंगे और रिजल्ट अगस्त में जारी होगा।
CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को फिर हैक करने की कोशिश, 70 हजार से अधिक स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट सबमिट
अप्लाई करने के लिए लगेगा शुल्क
इस एप्लीकेशन प्रोसेस का हिस्सा बनने वाले स्टूडेंट ध्यान रखें कि एग्जाम में बैठने के लिए स्टूडेंट्स को फॉर्म भरना होगा और ट्रेजरी चालान के जरिए जरूरी फीस देनी होगी। जो कैंडिडेट क्लास 10वीं इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 250 रुपए का शुल्क देना होगा जबकि 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को 306 रुपए चुकाने होंगे।
कब है लास्ट डेट?
एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, स्टूडेंट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपना ओरिजिनल ट्रेजरी फीस चालान भी डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन की आखिरी तारीख के तीन दिन के अंदर स्टूडेंट्स को प्रिंटेड एप्लीकेशन फॉर्म और ओरिजिनल चालान बोर्ड की तरफ से रजिस्टर्ड पोस्ट से संबंधित रीजनल ऑफिस में जमा करने को कहा गया था। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 जून की मध्यरात्रि तक है।
कौन से स्टूडेंट किसी एग्जाम में बैठेंगे?
बता दें कि क्लास 10 के स्टूडेंट्स जो एक सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, वे इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जबकि जो स्टूडेंट्स दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, वे फेल हुए सब्जेक्ट में से किसी एक में कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
क्लास 12 साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के जो स्टूडेंट्स पास नहीं हुए हैं, वे किसी भी सब्जेक्ट के एक पेपर में कम्पार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इसी तरह, वोकेशनल स्ट्रीम के कैंडिडेट जो ट्रेड सब्जेक्ट के एक पेपर में फेल हो गए हैं, वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार कम्पार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं।
