UP Class 10th, 12th Exams 2023 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी। जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 10वीं और 12वीं के कुल 58,67,329 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की संख्या इस वर्ष सबसे ज्यादा है।
वहीं पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चली थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 15,53,198 छात्र और 12,28,456 छात्राएं शामिल थी। वहीं 12वीं बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
बता दें कि यूपी बोर्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 18 जून 2022 को घोषित किया गया था। 10वीं में कुल 88.18 और 12वीं में 85.33 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
How to Download UP Board Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं डेटशीट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-होम पेज दिए गए यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023/ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।