UPMSP UP Board Inter Exam 2027 Time Table 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और वोकेशनल स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट किया जाएगा, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित की गई है।

यूपी बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत 5 फरवरी को हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर से होगी। वहीं, अंतिम दिन 24 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा निर्धारित है। विद्यार्थियों को अपने वर्ग और विषय के अनुसार तारीखों का मिलान जरूर करना चाहिए।

UP Board 12th Exam Date 2027: मुख्य जानकारी

UP Board 12th Date Sheet 2027: विषयवार परीक्षा की तारीखें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल और व्यवसाय अध्ययन सहित कई विषयों के पेपर होंगे। नीचे तारीख और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम दिया गया है।

UP Board 12th Time Table 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड 12वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

स्टेप 1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें।

स्टेप 2. होमपेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. “हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 का परीक्षा कार्यक्रम (समय सारिणी)” शीर्षक वाला लिंक खोलें।

स्टेप 4. परीक्षा कार्यक्रम की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5. इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 के परीक्षा कार्यक्रम में अपने विषय की तारीख और पाली देखें।

स्टेप 6. PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, ताकि तैयारी के दौरान इसे आसानी से देखा जा सके।