UP Board 10th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10 (हाईस्कूल) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

UP Board 10th Result 2026 Direct Link

UP Board Result 2026: कहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: results.upmsp.edu.in

DigiLocker वेबसाइट और मोबाइल ऐप

Jansatta.com/education

IE Education

UP Board 12th Result 2026 Direct Link

UPMSP 10th Result 2026: ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. “UP Board Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर, जिला और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।

स्टेप 4. कैप्चा भरकर सबमिट करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

स्टेप 6. भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट जरूर लें।

UP Board 10th,12th Result 2026 Direct Link

DigiLocker से डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट

स्टेप 1. DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।

स्टेप 2. UP Board सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स चेक करें

रिजल्ट देखने के बाद छात्र इन जानकारियों को ध्यान से जांच लें:

छात्र का नाम
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक और पास/फेल स्टेटस

ये मार्कशीट आगे एडमिशन के लिए जरूरी होगी, इसलिए इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

रिजल्ट के साथ क्या-क्या होगा जारी

UPMSP रिजल्ट के साथ ही ये अहम जानकारी भी जारी करेगा, जिसमें ओवरऑल पास प्रतिशत, जिला-वार रिजल्ट, टॉपर्स की लिस्ट जैसी जानकारी शामिल होगी।