UPMSP Date Sheet 2027 Class 10:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी। बोर्ड ने एग्जाम शेड्यूल के साथ ही एग्जाम शिफ्ट का शेड्यूल भी जारी किया है। यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board 10th Exam Date 2027: महत्वपूर्ण तारीखें

UP Board 10th Date Sheet 2027: विषयवार परीक्षा की तारीखें

यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत सहित अन्य विषयों की तारीखें दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं।

UP Board 10th Date Sheet 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड वाले सेक्शन को खोलें।

स्टेप 3. यहां “हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 का परीक्षा कार्यक्रम (समय सारिणी)” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. परीक्षा कार्यक्रम की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 5. PDF में हाईस्कूल वाले कॉलम में अपने विषय की तारीख और परीक्षा की पाली देखें।

स्टेप 6. डेटशीट को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें।