यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह रिजल्ट 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सूचना jansatta.com/education/ पर और रिजल्ट चेक करने का लिंक हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी मिलेगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: और कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड का रिजल्ट डिजिलॉकर और उमंग जैसे प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर पाएंगे। ये प्लेटफॉर्म उस वक्त बहुत काम आएंगे जब ऑफिशियल वेबसाइट हैवी लोड की वजह से डाउन हो जाएंगी। ऐसे में छात्र/छात्राएं रिजल्ट चेक करने के लिए इन विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

UP Board Result Date 2026 Out: 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, UPMSP ने दिया ऑफिशियल अपडेट

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026?

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्टूडेंट डिजिलॉकर पर भी अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in या फिर इसके ऐप पर जाना होगा।

इसके बाद Sign up करना है और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना है।

अब वेबसाइट या ऐप में Education सेक्शन में ‘Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad’ (UPMSP) खोजें और चुनें।

इसके बाद क्लास X या XII का चयन करें और फिर ‘Class 10 Marksheet 2026’ या ‘Class 12 Marksheet 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

यूपी बोर्ड की मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट ले लें।

उमंग ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकेगा। इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।

अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर/लॉगिन करें, सर्च बार में ‘UP Board’ खोजें, अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) चुनें, रोल नंबर दर्ज करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

SMS के जरिए कैसे चेक होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट बिना इंटरनेट के भी देखा जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

कक्षा 12 के लिए: UP12 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें
कक्षा 10 के लिए: UP10 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें

रिजल्ट जारी होते ही आपकी रिजल्ट उसी नंबर पर भेज दिया जाएगा जिससे आप ये मैसेज करेंगे।