upmsp.edu.in, UP Board Result 2026 Out Scorecard Direct Link: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच आयोजित बोर्ड एग्जाम में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी मिलेगा। बता दें कि इस साल 52 लाख से अधिक बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे।
कितना रहा पासिंग प्रतिशत
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 90.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ही अधिक है। लास्ट ईयर 10वीं में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं 12वीं में इस साल कुल 80.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले गिरावट है। लास्ट ईयर 12वीं का पासिंग प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा था। इस साल 52 लाख से अधिक बच्चे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
UP Board 10th Toppers List 2026
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टेप 1. डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या फिर डिजिलॉकर के मोबाइल एप पर विजिट करें।
स्टेप 2. इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
स्टेप 3. होमपेज पर ही “Board of Secondary Education uttar pradesh’ सर्च करें।
स्टेप 3. अब स्टूडेंट्स “UP Board हाई स्कूल रिजल्ट 2026 (क्लास 10)” या “UP Board इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (क्लास 12)” ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4. अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स डालें।
स्टेप 5. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
