UPMSP UP Board Exam Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की गई है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 3 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होकर 4 मार्च 2023 के बीच होंगी। परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
वहीं कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 10वीं और 12वीं के कुल करीब 58,67,329 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साल 2022 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 8316 केंद्र बनाए गए थे। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 51,92,689 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 15,53,198 छात्र और 12,28,456 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 12वीं बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए 13,24,200 छात्रों और 10,86,835 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) |
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 | यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023, यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 |
डेटशीट जारी होने की तिथि | 10 जनवरी 2023 |
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 शेड्यूल | 16 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 |
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 शेड्यूल | 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in 2023 timetable |
How to Download UP Board Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-होम पेज दिए गए यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023/ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 परीक्षा टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
– यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।