UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड विश्विद्यालय ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (UP BEd JEE 2026) रिजल्ट जारी कर दिया है। अब इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड और रैंक आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, राज्य स्तरीय रैंक, श्रेणी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी।

इस वर्ष यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 4,44,958 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब राज्य के 2300 सरकारी एवं निजी बीएड कॉलेजों में करीब 2.40 लाख उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें UP BEd JEE Result 2026

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध UP BEd JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर कॉलेजों का चयन करने का अवसर मिलेगा। सीट आवंटन रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के अनुसार किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

रिजल्ट में जरूर जांचें ये विवरण

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंक, रैंक, श्रेणी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। फर्जी वेबसाइटों और संदिग्ध लिंक से सावधान रहें तथा अपनी लॉगिन जानकारी किसी के साथ साझा न करें।