Uttarakhand Open University Admit Card 2026: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) ने दिसंबर 2025 विंटर सेशन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने मास्टर, बैचलर (रिवाइज्ड/NEP सेमेस्टर), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम (मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय पहले ही इन पाठ्यक्रमों की डेटशीट जारी कर चुका है, ऐसे में अब छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों का मिलान कर लें।

किन-किन प्रोग्राम्स के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड?

मास्टर प्रोग्राम (सालाना/सेमेस्टर) – मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट

रिवाइज्ड बैचलर प्रोग्राम (सालाना/सेमेस्टर) – मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट

रिवाइज्ड बैचलर (NEPसेमेस्टर) प्रोग्राम – मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम (सालाना/सेमेस्टर) – मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट

कैसे डाउनलोड करें Uttarakhand Open University Admit Card 2026?

स्टेप 1. विश्वविद्यालय की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट admdesk.uou.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. लॉगिन पेज पर Examination Type, Examination Session और Enrolment Type चुनें।

स्टेप 3. मांगी गई जानकारी भरकर Submit पर क्लिक करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में दर्ज इन विवरणों की करें जांच

उम्मीदवार का नाम

नामांकन संख्या (Enrollment Number)

कार्यक्रम/कोर्स का नाम

परीक्षा केंद्र का नाम व पता

परीक्षा तिथि और समय

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि (नाम, विषय, फोटो आदि) पाई जाए तो तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन/हेल्पलाइन से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य है।

साथ में वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी) लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बैक/इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने विषय कोड और समय सारणी का विशेष ध्यान रखना होगा। उत्तर पुस्तिका पर नामांकन संख्या और विषय कोड सही तरीके से भरना अनिवार्य वरना आपकी उत्तर पुस्तिका रद्द हो सकती है।

Uttarakhand Open University Exam 2026 FAQ

Q1. Uttarakhand Open University Admit Card 2026 कब जारी हुआ?
A. विंटर सेशन (दिसंबर 2025) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Q2. क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं?
A. नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Q3. अगर एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
A. तुरंत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग या हेल्पलाइन से संपर्क कर सुधार करवाएं।

Q4. क्या मोबाइल में डिजिटल कॉपी दिखाना मान्य होगा?
A. आमतौर पर नहीं। परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड कॉपी ही स्वीकार की जाती है।

Q5. परीक्षा की डेटशीट कहां देखें?
A. डेटशीट पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। छात्र वहां से अपने कोर्स के अनुसार तिथि देख सकते हैं।

Direct Link to Download UOU Winter Session Admit Card 2026