यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। 29 अप्रैल से लेकर 19 मई 2026 के बीच चली इस आवेदन प्रक्रिया के तहत जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था वह उम्मीदवार 07 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर एक पब्लिक नोटिस जारी कर कैंडिडेट्स को एग्जाम डेट के बारे में बताया गया है।
एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले होगा जारी
यह परीक्षा देश भर में बैंक की अलग-अलग ब्रांच और ऑफिस में ऑनलाइन मोड में होगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1865 अप्रेंटिस का चयन किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेगी।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर RECRUITMENT सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब Engagement of 1865 Apprentices सेक्शन में एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अप्रेंटिस भर्ती 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल आएंगे जो कि 100 मार्क्स के ही होंगे। पेपर में पांच सेक्शन होंगे। जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर या सब्जेक्ट नॉलेज और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज। हर सेक्शन में 20 सवाल होंगे जिनके 20 मार्क्स होंगे।
