उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गया है, जिसकी घोषणा रामनगर, नैनीताल स्थित उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय की गई है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के साथ ही DigiLocker पर भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस बार उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थीं। बोर्ड 2026 की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ 2025 की इम्प्रूवमेंट (द्वितीय) परीक्षा का परिणाम भी जारी करेगा।

UK Board Result 2026 Official Website

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे—

ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

UBSE 10th 12th Result 2026: वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें तथा कैप्चा दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

DigiLocker पर UK Board Result 2026 कैसे चेक करें

स्टेप 1. DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट/Google पर DigiLocker खोलें।

स्टेप 2. यदि पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, अन्यथा नया अकाउंट बनाएं।

स्टेप 3. आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP आने पर उसे सत्यापित करें।

स्टेप 4. “Search Documents” में जाकर Uttarakhand Board सर्च करें।

स्टेप 5. अपनी संबंधित कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें।

स्टेप 5. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स भरें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे “Issued Documents” सेक्शन में सेव किया जा सकता है।

रिजल्ट में ये डिटेल्स जरूर जांचें

छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए।

छात्र का नाम और व्यक्तिगत विवरण
रोल नंबर
कक्षा 12वीं के लिए स्ट्रीम (Science/Commerce/Arts)
प्रत्येक विषय के अंक
कुल प्राप्तांक
पास/फेल (P/F) स्टेटस
बोर्ड द्वारा जारी अन्य विवरण

यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिले तो तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

पिछले वर्षों में कब जारी हुआ था रिजल्ट

2025 – 19 अप्रैल
2024 – 30 अप्रैल
2023 – 25 मई
2022 – 6 जून

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी अप्रैल में रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर ताजा अपडेट, डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम चेक करें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें।