देशभर में इस वक्त बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं और 1-2 महीने बाद विश्वविद्यालयों में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। उससे पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देशभर में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटी की अपडेटेड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में फरवरी 2026 तक की समयसीमा के अंदर 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही कुल 32 फर्जी यूनिवर्सिटी को अधिसूचित किया गया है। इस सूची में सबसे अधिक 12 संस्थान देश की राजधानी दिल्ली के हैं।

इन संस्थानों की डिग्रियां नहीं होंगी मान्य

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था यूजीसी ने फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी करते हुए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को कड़ी चेतावनी भी दी है। यूजीसी ने कहा है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्री मान्य नहीं होगी। इन संस्थानों की डिग्रियों को को नौकरी, सरकारी सर्विस या हायर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

यहां देखें स्टेट वाइज यूजीसी की फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

दिल्ली

क्रम संख्याविश्वविद्यालय का नामपता
1ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
2कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेडदरियागंज, दिल्ली
3यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटीदिल्ली
4वोकेशनल यूनिवर्सिटीदिल्ली
5एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटीएडीआर हाउस, 8J, गोपाला टावर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली – 110008
6इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंगनई दिल्ली
7विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंटरोजगार सेवासदन, 672, संजय एन्क्लेव, जीटीके डिपो के सामने, दिल्ली – 110033
8अध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)ऋठाला, रोहिणी, दिल्ली – 110085
9वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)पीतमपुरा, नई दिल्ली – 110034
10इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर

उत्तर प्रदेश

क्रम संख्याविश्वविद्यालय का नामपता
1गांधी हिंदी विद्यापीठप्रयागराज (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश
2नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी)अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
3भारतीय शिक्षा परिषदभारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 227105
4महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटीपोस्ट ऑफिस – महर्षि नगर, सेक्टर 110, नोएडा – 201304

हरियाणा

क्रम संख्याविश्वविद्यालय का नामपता
1मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटीफरीदाबाद, हरियाणा

राजस्थान- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी

झारखंड- दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक और जीवन कौशल शिक्षा), रांची

आंध्र प्रदेश

क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी,

बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंडिया, H.No. 49-35-26, N.G.O’s कॉलोनी, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश-530016

अरुणाचल प्रदेश– भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान

पश्चिम बंगाल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता।
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8-A, डायमंड हार्बर रोड

महाराष्ट्र- राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर, महाराष्ट्र

पुडुचेरी- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नंबर 186, थिलासपेट, वझुथावूर रोड, पुडुचेरी-605009

कर्नाटक- बदगांववी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकक, बेलगाम (कर्नाटक)