ugcnet.nta.nic.in, UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। थोड़ी देर पहले एनटीए ने फाइनल आंसर-की जारी की थी। रिजल्ट और फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी थी कि रिजल्ट 4 फरवरी तक जारी होने की संभावना है। एनटीए पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है और उस पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बंद हो चुकी है।
UGC NET परीक्षा कब हुई थी?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।
UGC NET Result 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UGC NET 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. UGC NET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका यूजीसी नेट रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: इन विषयो में रही अच्छी प्रतिस्पर्धा
Management और Commerce जैसे प्रोफेशनल विषयों में भी अच्छी प्रतिस्पर्धा रही। इन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार सफल हुए हैं।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: कम लोकप्रिय विषयों में कटऑफ कम रहा
UGC NET दिसंबर 2025 की कटऑफ लिस्ट से यह भी साफ हुआ है कि कुछ कम लोकप्रिय विषयों में कटऑफ अपेक्षाकृत कम रहा। इससे उन विषयों में रिसर्च और शिक्षण के अवसर बढ़ने की संभावना है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए भी कट ऑफ जारी
थर्ड जेंडर श्रेणी के लिए भी सीमित लेकिन स्पष्ट कटऑफ निर्धारित किया गया है। यह UGC की समावेशी नीति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: PWD श्रेणी कटऑफ अलग से की गई जारी
PWD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी अलग से कटऑफ जारी किया गया है। हर विषय में दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। इससे समावेशी शिक्षा नीति को बढ़ावा मिलता है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: शुरू हो गई नतीजों के बाद की प्रक्रिया
UGC NET दिसंबर 2025 के नतीजों के बाद अब उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। सफल उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट और JRF अवॉर्ड लेटर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नियुक्ति व प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: कैसा रहा Psychology और Education का ट्रेंड
Psychology और Education जैसे विषयों में भी कटऑफ ट्रेंड लगभग समान रहा। JRF के लिए ऊंचा कटऑफ और PhD Only के लिए अपेक्षाकृत कम अंक निर्धारित किए गए हैं। इससे साफ है कि शोध के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: हिन्दी विषय के उम्मीदवारो के लिए बड़ा अपडेट
हिन्दी विषय के उम्मीदवारों के लिए भी बड़ी खबर है। इस बार हिंदी में कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक रही है। JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए कटऑफ मध्यम स्तर का रहा, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: इन विषयों की कटऑफ रही संतुलित
History और Sociology जैसे विषयों में भी कटऑफ संतुलित रहा। सामान्य वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा रही, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कटऑफ कम रखा गया। इससे शिक्षण क्षेत्र में विविधता बढ़ाने का उद्देश्य साफ झलकता है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: JRF कटऑफ इस विषय में रही काफी ज्यादा
Economics विषय की बात करें तो यहां JRF कटऑफ काफी ज्यादा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस विषय में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने उच्च अंक प्राप्त किए, जिसके कारण कटऑफ ऊपर गया। वहीं PhD Only कैटेगरी में कटऑफ अपेक्षाकृत कम रहा, जिससे रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों को राहत मिली है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: इस विषय में सबसे ज्यादा रहे उम्मीदवार
पॉलिटिकल साइंस विषय में इस बार रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। अनारक्षित वर्ग में JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए कटऑफ ऊंचा दर्ज किया गया है। वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। यह विषय इस बार सबसे अधिक चर्चा में रहा है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: रिजल्ट के साथ जारी हुई ये जानकारी
नोटिफिकेशन के अनुसार, कटऑफ के साथ-साथ कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की गई है। हर विषय में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD Only के लिए अलग-अलग उम्मीदवार सफल हुए हैं। कई विषयों में JRF सीटों की संख्या सीमित रही, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई। यही कारण है कि कुछ विषयों में कटऑफ अपेक्षा से ज्यादा रहा।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: JRF कटऑफ 210 से 240 अंकों के बीच रहा
कटऑफ डेटा के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी में अधिकांश विषयों में JRF कटऑफ 210 से 240 अंकों के बीच रहा है। OBC, EWS, SC और ST श्रेणियों के लिए कटऑफ में क्रमशः कमी देखी गई है। इससे आरक्षण नीति का स्पष्ट असर नजर आता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अपने स्कोर ही नहीं, बल्कि अपनी श्रेणी और चयन विकल्प को भी ध्यान में रखें।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: किन विषयों में मिली कड़ी प्रतिस्पर्धा ?
UGC NET दिसंबर 2025 की कटऑफ लिस्ट में Economics, Political Science, History और Hindi जैसे लोकप्रिय विषयों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। JRF के लिए कटऑफ सबसे अधिक रहा है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD Only कैटेगरी में अपेक्षाकृत कम अंक निर्धारित किए गए हैं। इससे यह साफ है कि JRF के लिए चयन प्रक्रिया ज्यादा कठिन रही। जिन अभ्यर्थियों के अंक कटऑफ से अधिक हैं, वे आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: विषय-वार और श्रेणी-वार कटऑफ अंक जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विषय-वार और श्रेणी-वार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इस कटऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र माना गया है। अलग-अलग विषयों में कटऑफ में बड़ा अंतर देखने को मिला है। सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ अपेक्षाकृत अधिक रहा, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषय और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ देख सकते हैं।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट
यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनटीए ने पहले फाइनल आंसर की जारी की थी। कुछ घंटे बाद ही फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही दिसंबर 2025 सेशन की यह चक्र खत्म हो गया।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: नेट और जेआरएफ के लिए कटऑफ अलग
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का परिणाम जारी हो चुका है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए कट-ऑफ मार्क्स असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी से ज्यादा है। UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट कैटेगरी-स्पेसिफिक थ्रेशहोल्ड दिखाता है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड जारी
NTA ने UGC-NET दिसंबर 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर सब्जेक्ट-वाइज फाइनल परिणाम चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट का रिजल्ट हुआ जारी
एनटीए ने बुधवार रात यूजीसी दिसंबर नेट 2025 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: आज ही जारी हो सकता है रिजल्ट
UGC NET दिसंबर 2025 की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट जारी होने की भी आज ही उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैंडिडेट यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोरकार्ड में पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स, टोटल स्कोर, पर्सेंटाइल और क्वालिफ़िकेशन स्टेटस दिखेगा। क्वालिफ़ाई करने वाले कैंडिडेट असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पोस्ट या जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप के लिए एलिजिबल होंगे।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज नहीं होगी
कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा। एनटीए बस प्रोविजनल आंसर की पर ही आपत्तियां लेता है फिर उसके आधार पर ही फाइनल आंसर की तैयार की जाती है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की?
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है। अब किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। फाइनल आंसर की के जरिए भी कैंडिडेट लगभग रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- अब Latest News सेक्शन में Final Answer Keys For UGC-NET DEC 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब स्क्रीन पर सब्जेक्ट वाइज आंसर की का विकल्प आ जाएगा। अपने सब्जेक्ट के हिसाब से सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 4- भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए ने यूजीसी नेट की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए फाइनल आंसर की एक महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है। अब किसी भी वक्त रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: नेट और जेआरएफ में क्या है अंतर?
यूजीसी NET क्वालिफिकेशन असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफाई करती है और नई पॉलिसी के तहत Ph.D. एडमिशन भी देती है।
वहीं JRF हाई-रैंकिंग कैंडिडेट्स के एक छोटे ग्रुप को दिया जाता है और रिसर्च के लिए मंथली फाइनेंशियल सपोर्ट देता है। जबकि NET एलिजिबिलिटी परमानेंट होती है, JRF फेलोशिप एक्टिवेशन के लिए तीन साल के लिए वैलिड होता है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: यूजीसी नेट परीक्षा पास नहीं कर पाएं तो क्या है विकल्प?
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स निराश बिल्कुल भी न हो। उनके पास इस एग्जाम को पास करने का फिर से मौका रहेगा। दरअसल, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे वह एक विकल्प तो यह चुन सकते हैं कि वह अगले सेशन यानी जून 2025 की तैयारी करें।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: परीक्षा पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया
यूजीसी नेट रिजल्ट आ जाने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उन्हें आगे की प्रक्रिया पर अपना ध्यान लगाना होगा। यूजीसी नेट रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में पास उम्मीदवारों को अगले सेशन की परीक्षा की तैयारी पर ध्यान लगाना होगा।
नेट जेआरएफ़ पास करने वालों को उनके च्वाइस के टॉपिक पर रिसर्च करने का मौका मिलेगा। इस रिसर्च के लिए भारत सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी जिसे फेलोशिप कहा जाता है। इसके अलावा नेट क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को कई सरकारी नौकरियों और प्राइवेट जॉब्स में प्राथमिकता मिलती है तो उम्मीदवार उसका भी लाभ उठा सकते हैं।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: किसी भी वक्त आ सकता है यूजीसी नेट रिजल्ट
यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। एनटीए ने रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 4 फरवरी 2026 है। संभावना यही है कि रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए जनसत्ता के साथ बने रहें।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: पिछले वर्षों में किन विषयों की कटऑफ रही ज्यादा ?
दिसंबर 2022 और 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषयों में कटऑफ अपेक्षाकृत ज्यादा रही, जबकि कुछ विज्ञान विषयों में थोड़ी कम। इसका मुख्य कारण उम्मीदवारों की संख्या और विषयवार प्रतिस्पर्धा मानी जाती है। दिसंबर 2025 के रिजल्ट में भी इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल सकता है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: कैसे तय होती है यूजीसी नेट कटऑफ ?
यूजीसी नेट कटऑफ हर वर्ष विषय और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय की जाती है। सामान्य वर्ग के लिए पिछले वर्षों में असिस्टेंट प्रोफेसर की कटऑफ 95–100 परसेंटाइल के आसपास रही है, जबकि JRF के लिए यह 99 परसेंटाइल तक पहुंच जाती है। ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ में कुछ प्रतिशत की छूट दी जाती है।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: पिछले साल क्या रहा परिणाम ?
पिछले साल यूजीसी नेट परीक्षा में कुल लगभग 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 6% उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए क्वालिफाई हुए थे। दिसंबर 2023 में भी यही ट्रेंड देखने को मिला था, जहां कटऑफ अपेक्षाकृत ऊंची रही थी।
UGC NET December 2025 Result LIVE Updates: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले वर्षों के परिणामों की बात करें तो यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का रिजल्ट फरवरी 2025 में घोषित किया गया था।
