नीट पेपर लीक और सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। पहले दिन ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित की गई, लेकिन थोड़े बहुत कामकाज के बीच सरकार की ओर से लोकसभा में कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए गए। शिक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया कि UGC NET परीक्षा देने वाले केवल 6 फीसदी उम्मीदवारों को ही असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए एलिजिबिलिटी मिलती है, जबकि हर साल 11,750 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) स्लॉट उपलब्ध होते हैं।
सरकार ने शशि थरूर के सवाल का दिया जवाब
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस MP शशि थरूर द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी शेयर की। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) देने, असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के लिए साल में दो बार यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) आयोजित करती है।
पीएचडी स्कॉलर्स को मिलता है यह सपोर्ट
शिक्षा ने यह भी कहा कि PhD कर रहे स्कॉलर्स को सपोर्ट करने के लिए मिनिस्ट्री और ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्पेशल फेलोशिप दी जाती हैं, जिनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), विकलांग व्यक्ति (PwD) और अकेली लड़की शामिल हैं। इसके अलावा, PhD स्कॉलर्स यूनिवर्सिटी में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा फंडेड रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भी शामिल हो सकते हैं और अपनी PhD पूरी होने तक अपनी रिसर्च को सपोर्ट करने के लिए फंडिंग पा सकते हैं।
UGC द्वारा PhD स्टूडेंट्स के लिए स्टाइपेंड
इसके अलावा कुछ यूनिवर्सिटी बिना किसी फाइनेंशियल मदद के स्टूडेंट्स को PhD कोर्स में एडमिशन देती हैं। स्कॉलर्स को सपोर्ट करने के लिए UGC नॉन-NET फेलोशिप नाम के स्टाइपेंड के रूप में मदद देती है। ये फेलोशिप यूनिवर्सिटी के एमफिल और पीएचडी स्टूडेंट्स की मदद करती है। खासकर देश के दूर-दराज के इलाकों और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में मौजूद स्टूडेंट्स की मदद की जाती है।
NTA ने UGC NET जून 2026 सेशन का एग्जाम 22 जून से 30 जून और 5 जुलाई के बीच कराया था। इस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार इन दिनों प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह इन दिनों इस एग्जाम की आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।
