नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम दोबारा आयोजित कराने की घोषणा की है। हालांकि री-एग्जाम सिर्फ 3 पेपर के लिए आयोजित होगा। एनटीए की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा दोबारा आयोजित होगी। एनटीए ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
बता दें कि NTA ने रविवार को UGC-NET जून 2026, जॉइंट-CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) जैसे एग्जाम की लंबे समय के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। स्टूडेंट्स काफी खुश थे, लेकिन रविवार देर शाम तक एनटीए की ओर से यह ऐलान किया गया कि तीन पेपर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा को दोबारा आयोजित कराया जाएगा।
9 और 10 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा
यूजीसी नेट जून 2026 के तीन पेपर सितंबर में आयोजित होंगे। एनटीए की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, रीएग्जाम 9 और 10 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 9 सितंबर को अंग्रेजी का पेपर पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन यानी 9 सितंबर को ही कॉमर्स का पेपर दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। फिर 10 सितंबर को सोशियोलॉजी का पेपर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
दोबारा क्यों आयोजित कराई जाएगी परीक्षा?
यूजीसी नेट के तीन पेपर दोबारा आयोजित कराने के पीछे कि वजह के बारे में बताते हुए NTA ने कहा है कि एक कमेटी की फाइंडिंग्स में तीनों पेपर्स में फैक्ट्स, टाइपिंग और ट्रांसलेशन की गलतियां पाई गई हैं इसलिए री एग्जाम का फैसला लिया गया है। इनमें जाने-माने स्कॉलर्स के गलत स्पेलिंग वाले नाम, गलत या गड़बड़ किताबों के टाइटल, सवालों के शब्दों में गलतियां, ग्रामर की गलतियां, जेंडर और नंबर एग्रीमेंट की गलतियां, पंक्चुएशन की गलतियां और जाने-माने कॉन्सेप्ट्स के लिए नॉन-स्टैंडर्ड टर्म्स शामिल थे।
दोबारा नहीं देनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
कमिटी ने यह भी पाया कि पिछली परीक्षाओं के काफी सवाल रिपीट भी हुए थे। कमेटी ने सलाह दी कि निष्पक्ष और बिना गलती वाली परीक्षा के लिए तीनों पेपर दोबारा करवाए जाएं। NTA ने कहा कि आंसर की चैलेंज प्रोसेस के दौरान सिर्फ सवाल हटाकर कमियों को ठीक नहीं किया जा सकता। री एग्जाम के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। एनटीए ने उम्मीदवारों को एक राहत भी दी है। इस एग्जाम के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन फीस या एग्जाम फीस नहीं ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट समेत इन एग्जाम की आंसर की हुई जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका और ऑब्जेक्शन विंडो की डेडलाइन
यूजीसी नेट आंसर की का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार (16 अगस्त) को यूजीसी नेट समेत कई एग्जाम की आंसर की जारी कर दी। यूजीसी नेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
