यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 सेशन की परीक्षा के लिए 29 अप्रैल से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त होने वाली है। दरअसल, एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने वाला है। अभी तक जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वह निर्धारित डेडलाइन (20 मई 2026) तक अप्लाई कर सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह तय टाइमलाइन के अंदर फीस पेमेंट प्रोसेस पूरा कर लें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें। फीस पेमेंट सक्सेसफुली होने के बाद ही एप्लीकेशन को पूरा माना जाएगा।
आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही सबमिट माना जाएगा फॉर्म
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 20 मई की डेडलाइन से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एप्लीकेशन प्रोसेस केवल उन्हीं उम्मीदवारों का पूरा माना जाएगा जो सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान कर देंगे। यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी को 325 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा।
यूजीसी नेट जून 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तारीख / जानकारी |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अवधि | 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (शाम 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) | 22 मई 2026 से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| परीक्षा शहर की घोषणा | 10 जून 2026 तक |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | 15 जून 2026 तक |
| परीक्षा तिथि | 22 जून 2026 से 30 जून 2026 |
| परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट | एडमिट कार्ड में उल्लिखित अनुसार |
| रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर-की | बाद में वेबसाइट पर घोषित की जाएगी |
| आधिकारिक वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in / nta.ac.in |
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट निकाल लें।
