यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की अभी तक जारी नहीं हुई है। आमतौर पर परीक्षा के 7-10 दिन के भीतर जारी हो जाने वाली आंसर की एग्जाम के 15 दिन से ऊपर बीत जाने के बाद भी पब्लिश नहीं की गई है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट चिंतित हैं कि कहीं पेपर को रद्द तो नहीं कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के मन में इस बात की चिंता इसलिए है क्योंकि कुछ दिन पहले ही यूजीसी नेट कथित पेपर लीक का मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
यूजीसी नेट पेपर लीक का हुआ था दावा
बता दें कि हरियाणा के रोहतक में रहने वाले छात्र नेता दीपक धनखड़ व अंकित सिंह फोगाट ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि यूजीसी नेट का सोशियोलॉजी का पेपर आयोजित होने से पहले ही उनके पास आ गया था और वह फिर सर्कुलेट भी हो गया था। इस मामले पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा भी था। अब छात्रों के मन में यह डर है कि कहीं वह लीक का दावा सही तो नहीं था? क्या एनटीए इस परीक्षा को भी रद्द कर सकता है? यूजीसी नेट आंसर की में हो रही देरी की वजह से छात्र इसी वजह से चिंतित हैं। हालांकि एनटीए ने लीक के दावों को खारिज किया था।
UGC NET June 2026: Answer Key LIVE Updates
क्यों लेट हो रही है यूजीसी नेट की आंसर की?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, UGC NET जून एग्जाम 2026 जांच के दायरे में आ सकता है। पेपर लीक के उस दावे के बाद कई कैंडिडेट्स ने सोशियोलॉजी के पेपर में कई दिक्कतें बताई हैं, जिसमें स्पेलिंग की गलतियां, गलत ट्रांसलेशन और क्वेश्चन पेपर में गलतियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने NTA से मामले की जांच करने को कहा है तो इसी वजह से आंसर की जारी होने में देरी हो रही है।
देशभर में 87 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा
बता दें कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए 22 जून से लेकर 30 जून 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक हुई थी। हालांकि पंजाब के जालंधर में एक सेंटर पर परीक्षा 05 जुलाई को दोबारा आयोजित हुई थी। देशभर में हुई परीक्षा में लगभग 7.50 लाख कैंडिडेट शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आंसर की जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर “UGC NET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखेगा यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 4. UGC NET जून सेशन की आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
नीट यूजी टॉपर पांशुल बंसल ने पेपर से 2 घंटे पहले खेला था वीडियो गेम, पिता ने जिस सब्जेक्ट को पढ़ाया उसमें आए 100 प्रतिशत मार्क्स
हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह परीक्षा वाले दिन 2 घंटे पहले तक वीडियो गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं जब 03 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा रद्द की गई थी तो उस दिन भी वह दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेल रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
