यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को अगर लगता है कि उनके फॉर्म में कोई मिस्टेक हो गई है और उन्हें फॉर्म में सुधार करना है तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA एक मौका देने जा रहा है। दरअसल, एनटीए ने फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है वह 26 मई से लेकर 28 मई रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में करेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

सुधार के लिए मिलेगा सिर्फ एक मौका

कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि निर्धारित समयसीमा के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में फिर फॉर्म में करेक्शन नहीं हो पाएगा। एक बार सुधार करके फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म ‘फ्रीज’ (Freeze) हो जाएगा और उसमें दोबारा बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद अगर कोई गलती रह जाती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी ही होगी।

फॉर्म में क्या-क्या बदल सकते हैं क्या-क्या नहीं?

यूजीसी नेट जून 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट्स सबकुछ बदलाव नहीं कर सकते। इस करेक्शन विंडो के तहत कैंडिडेट्स फॉर्म में सिर्फ अपनी जन्मतिथि, श्रेणी (Category), उप-श्रेणी, माता/पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं। फॉर्म के अंदर मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, कैंडिडेट का नाम और स्थायी और पत्राचार का पता जैसी चीजों में बदलाव नहीं किया जा सकता।

JEECUP Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 27 मई को होगा जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

फॉर्म Edit करने के लिए कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1. सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2.वेबसाइट के होमपेज पर Correction Window of UGC-NET June 2026 Examination लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ-साथ कैप्चा कोड दर्ज करके Log in करें।

स्टेप 3. अब एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी करेक्शन करें।

स्टेप 4. अपडेट किए हुए फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 5.आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें।

UGC NET June 2026 परीक्षा कब होगी?

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।