नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। 22 से 30 जून, 2026 के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं उन्हें लास्ट डेट 20 मई तक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। UGC NET वह एग्जाम है जिसके ज़रिए कैंडिडेट देश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पा सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

महत्वपूर्ण इवेंटतिथि
UGC NET आवेदन की अंतिम तिथि20 मई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि20 मई 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो22 मई से 24 मई 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि10 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि15 जून 2026
परीक्षा तिथि22 जून से 30 जून 2026

यूजीसी नेट जून 2026: पात्रता मापदंड

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए वहीं कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% मार्क्स (रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 50%) के साथ मास्टर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी प्रोविजनल तौर पर अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे बाद में एलिजिबिलिटी की शर्तें पूरी करनी होगी।

यूजीसी नेट जून 2026: आवेदन शुल्क की जानकारी

कैटेगिरीआवेदन शुल्क (संभावित)
सामान्य (General)लगभग 1,150 रुपए
ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएसलगभग 600 रुपए
एससी / एसटी / PwDलगभग 325 रुपए

UGC NET June 2026: How To Apply

स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे ऑफिशियल वेबसाइट — ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: UGC NET जून 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें

स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें

स्टेप 5: फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

स्टेप 6: एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें

स्टेप 7: सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।