नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन और फीस जमा करने की बढ़ाई गई अंतिम तारीख को लेकर फाइनल एडवाइजरी जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को आज यानी 23 मई 2026 को ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि इसके बाद किसी भी तरह का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
एनटीए के अनुसार, आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख पहले 20 मई 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक किया गया था। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा आज रात 11:50 बजे तक तय की गई है।
एनटीए ने जारी की अंतिम चेतावनी
एनटीए ने अपने नोटिस में कहा है कि आवेदन की समय सीमा केवल एक बार बढ़ाई गई थी और अब इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा। एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आवेदन फॉर्म और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से समय रहते पूरी करें।
एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा, जिनका फीस भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा।
UGC NET June 2026 परीक्षा कब होगी?
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
करेक्शन विंडो और एडमिट कार्ड डेट
आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो: 25 मई से 27 मई 2026
एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की संभावित तारीख: 10 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख: 15 जून 2026
UGC NET June 2026 आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
General 1,150 रुपये
OBC / EWS 600 रुपये
SC / ST / PwD 325 रुपये
UGC NET 2026 Eligibility Criteria
यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अंतिम वर्ष के पोस्टग्रेजुएट छात्र और 75 प्रतिशत अंकों के साथ चार वर्षीय बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
How To Apply For UGC NET June 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
UGC NET June 2026 Registration Direct Link
