नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों से मिले कई अनुरोधों के बाद आवेदन प्रक्रिया की डेडलाइन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब अभ्यर्थी 23 मई 2026 तक UGC NET June 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र में सुधार की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।
UGC NET June 2026 Revised Schedule
| इवेंट | पुरानी तारीख | नई तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक | 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक | 23 मई 2026 रात 11:50 बजे तक |
| एप्लीकेशन करेक्शन विंडो | 22 मई से 24 मई 2026 | 25 मई से 27 मई 2026 |
Correction Window में क्या कर सकेंगे बदलाव?
एनटीए द्वारा एक्टिवेट किए जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवेदन पत्र में जरूरी सुधार कर सकेंगे। करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारी में बदलाव कर पाएंगे।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
UGC NET June 2026 परीक्षा क्यों होती है?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति, पीएचडी एडमिशन और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उच्च शिक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
UGC NET June 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर पर जाएं।
स्टेप 2. UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. परीक्षा शुल्क जमा करें।
स्टेप 6. फाइनल फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
