यूजीसी नेट आंसर की का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार (16 अगस्त) को यूजीसी नेट समेत कई एग्जाम की आंसर की जारी कर दी। यूजीसी नेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है।
बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम के अलावा एनटीए सीएसआइआर-नेट और आइसीएआर एआइईईए (पीजी) और एआइसीई (पीएचडी), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है। सीएसआइआर-नेट की आंसर की csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें जबकि आइसीएआर एआइईईए (पीजी) और एआइसीई (पीएचडी), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR से डाउनलोड करें।
कब आयोजित हुई थी यूजीसी नेट परीक्षा?
22 जून से लेकर 30 जून 2026 के बीच आयोजित हुआ था। फिर 5 जुलाई को री एग्जाम हुआ था। नीट पेपर लीक के बीच इस एग्जाम की आंसर की में हो रही देरी से स्टूडेंट काफी परेशान थे, लेकिन एनटीए ने इसकी तारीख जारी कर स्टूडेंट्स को राहत दी है। इस परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स की सटीक जानकारी तो रिजल्ट जारी होने के बाद ही सामने आती है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस एग्जाम में 10 लाख कैंडिडेट बैठे हैं।
ऑब्जेक्शन विंडो की डेडलाइन
यूजीसी नेट की आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की डेडलाइन 16 अगस्त से लेकर 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट्स को कोई भी ऑब्जेक्शन सबमिट करने से पहले रिस्पॉन्स को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। NTA मिले चैलेंज पर विचार करेगा और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से रिव्यू के बाद फाइनल आंसर की तैयार करेगा। फाइनल की का इस्तेमाल इवैल्यूएशन और बाद में रिजल्ट्स की घोषणा के लिए किया जाएगा।
आंसर की जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर UGC NET June 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉग इन करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5. आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
रिजल्ट कब होगा जारी?
प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा और फिर फाइनल आंसर की के आधार पर ही UGC NET June 2026 Result तैयार होगा इसलिए प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए अपने सभी उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करना महत्वपूर्ण होगा। रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट सितंबर के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अब होगी आसान, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग; 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग का ऐलान
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और उनके परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। अब महंगी कोचिंग के खर्च की वजह से पढ़ाई में पीछे रहने वाले छात्रों को राहत देने की तैयारी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि सरकार युवाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसका मकसद परिवारों पर पड़ने वाले कोचिंग के आर्थिक बोझ को कम करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
