नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की एडवांस्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। 22 जून से लेकर 30 जून के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है वह सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को उनके शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जहां उनका सेंटर पड़ेगा। इसके बाद सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी।

दो शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। एग्जाम सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी।

क्या एनटीए ने बदल दिया नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का पैटर्न ? जानें वायरल सर्कुलर पर एनटीए ने क्या कहा

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप?

यूजीसी नेट एग्जाम की सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में “city intimation slip for UGC-NET 2026” लिंक पर क्लिक करें।

अब अपने क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

अब आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यूजीसी नेट जून 2026 का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

सिटी स्लिप जारी हो जाने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार रहेगा। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी होने की संभावना है। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपने साथ एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।