UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के साथ ही एनटीए ने आवेदन की अंतिम तारीख, लेट फीस, करेक्शन विंडो और परीक्षा की तारीखों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

UGC NET December 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

NTA के 8 अक्टूबर 2026 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को आवेदन और फीस जमा करने की समयसीमा का ध्यान रखना होगा।

UGC NET 2026 Application Fee: कितनी है आवेदन फीस?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

NTA के नोटिस के अनुसार, परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है। 28 अक्टूबर के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि में 500 लेट फीस भी देनी होगी।

UGC NET December 2026 के लिए ऐसे भरें फॉर्म

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर UGC NET December 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।

स्टेप 3. निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से संबंधित जानकारी भरें।

स्टेप 5. निर्धारित निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

स्टेप 6. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच कर लें।

स्टेप 8. आवेदन जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

UGC NET December 2026 Exam: कितने विषयों के लिए होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा सिटी, एडमिट कार्ड, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और शिफ्ट से संबंधित जानकारी बाद में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख, केंद्र और शिफ्ट की पुष्टि एडमिट कार्ड से करनी होगी।

UGC NET परीक्षा का उद्देश्य क्या है ?

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न अवसरों के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता हासिल करते हैं।

UGC NET December 2026 Registration Direct Link