UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ परीक्षा शुल्क का भुगतान भी पूरा कर लिया है, वे अब निर्धारित समय में अपने फॉर्म में गलतियों को ठीक कर सकते हैं। करेक्शन की सुविधा 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन के जरिए आवेदन में सुधार कर सकते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी ध्यान से जांचने और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जरूरी बदलाव करने की सलाह दी है।
इतने लाख उम्मीदवारों ने जमा की फीस
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनटीए के अनुसार, कुल 9,75,505 उम्मीदवारों की परीक्षा फीस जमा हुई है। एजेंसी के अनुसार, यह संख्या बैंक से भुगतान के मिलान के अधीन है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन और फीस भुगतान पूरा कर लिया है, उन्हें अपनी कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
UGC NET Correction Window 2026: किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?
इस बार करेक्शन की सुविधा सीमित रखी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार नीचे दी गई तीन जानकारियों में से किसी एक में ही सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
माता का नाम
यूजीसी नेट फॉर्म 2026 में क्या नहीं बदल सकते ?
एनटीए ने कुछ जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी है, जो इस प्रकार हैं।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
स्थायी और वर्तमान पता
अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर
UGC NET December 2026: करेक्शन की महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| आवेदन प्रक्रिया शुरू | 8 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 31 अक्टूबर 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तारीख | 1 नवंबर 2026 |
| करेक्शन विंडो शुरू | 2 नवंबर 2026 |
| करेक्शन की अंतिम तारीख | 4 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे |
| एग्जाम सिटी स्लिप | 23 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड | 7 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीखें | 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 |
UGC NET Application Form में ऐसे करें सुधार
जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करना है, वे इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UGC NET December 2026 Application Correction लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म खोलकर अपनी जानकारी जांचें।
स्टेप 5. NTA की ओर से अनुमति दिए गए विवरण में से जरूरी सुधार करें।
स्टेप 6. बदलावों को ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 7. संशोधित आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि करेक्शन विंडो में केवल निर्धारित जानकारी ही बदली जा सकती है। एक से अधिक अनुमत फील्ड में बदलाव करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
दिसंबर में इन तारीखों पर होगी UGC NET परीक्षा
एनटीए के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर को जारी होने का कार्यक्रम है। वहीं, एडमिट कार्ड 7 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे इन तारीखों में बदलाव या नए निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
UGC NET पास करने से क्या होगा ?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विभिन्न शैक्षणिक पदों और शोध से जुड़े अवसरों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इसके जरिए उम्मीदवारों की पात्रता मुख्य रूप से इन क्षेत्रों के लिए तय होती है:
Junior Research Fellowship (JRF): पात्र उम्मीदवारों को रिसर्च और फेलोशिप के अवसर मिलते हैं।
Assistant Professor: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता।
PhD Admission: पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्रता।
UGC NET December 2026 Correction Window Direct Link
