यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी को जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए यह बताया है कि इस परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 7.5 लाख कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी। इन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूजीसी नेट का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
पास होने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए मार्क्स?
यूजीसी नेट परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए जनरल, EWS और ओबीसी उम्मीदवारों को 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे जबकि एससी, एसटी और PWD उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप (JRF) और/या असिस्टेंट प्रोफ़ेसरशिप के लिए एलिजिबल होंगे। सफल कैंडिडेट्स अपने ई-सर्टिफिकेट भी जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल से डाउनलोड कर पाएंगे।
UGC NET December Result 2025 LIVE Updates
परीक्षा पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया
यूजीसी नेट रिजल्ट आ जाने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेंगे उन्हें आगे की प्रक्रिया पर अपना ध्यान लगाना होगा। यूजीसी नेट रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में पास उम्मीदवारों को अगले सेशन की परीक्षा की तैयारी पर ध्यान लगाना होगा।
नेट जेआरएफ़ पास करने वालों को उनके च्वाइस के टॉपिक पर रिसर्च करने का मौका मिलेगा। इस रिसर्च के लिए भारत सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी जिसे फेलोशिप कहा जाता है। इसके अलावा नेट क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को कई सरकारी नौकरियों और प्राइवेट जॉब्स में प्राथमिकता मिलती है तो उम्मीदवार उसका भी लाभ उठा सकते हैं।
परीक्षा में फेल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विकल्प
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स निराश बिल्कुल भी न हो। उनके पास इस एग्जाम को पास करने का फिर से मौका रहेगा। दरअसल, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे वह एक विकल्प तो यह चुन सकते हैं कि वह अगले सेशन यानी जून 2025 की तैयारी करें। अगले सेशन की तैयारी के लिए अपनी कमजोरियों पर काम करें। तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट दें और अच्छे नोट्स और टाइम-टेबल बनाएं।
यूजीसी नेट एग्जाम में फेल होने वाले कैंडिडेट ये तो बिल्कुल न सोचें कि अब वह पीएचडी में एडमिशन नहीं ले सकते। कई यूनिवर्सिटी अपना एंट्रेंस एग्जाम लेती हैं जिसमें उसी एग्जाम के आधार पर पीएचडी में दाखिला दिया जाता है। इन संस्थानों में बिना NET क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट भी PhD के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स अलग-अलग राज्यों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (SLET) में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार स्टेट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में लेक्चरशिप पोस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाएंगे। कैंडिडेट CSIR-NET (Science वालों के लिए), GATE और UPSC / SSC / State Exams दे सकते हैं।
यूजीसी नेट में फेल होने वाले उम्मीदवार सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट मुख्य रूप से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी पास करके देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में टीचर की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार यूजीसी नेट में फेल उम्मीदवार कई प्राइवेट संस्थानों में नेट या जेआरएफ स्कोर के बिना टीचिंग पोजिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी रिसर्च और डेवलपमेंट के अवसर प्रदान करते हैं।
