उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), ने यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और Digilocker पर चेक किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा education.indianexpress.com पर भी उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 को चेक किया जा सकता है।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 85.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 83.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं कक्षा 10वीं में इस साल 98.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से करीब 8 फीसदी अधिक है। पिछले साल 10वीं में कुल 90.77 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की थी।

Live Updates
14:25 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का पासिंग प्रतिशत

इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 85.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 83.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं कक्षा 10वीं में इस साल 98.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से करीब 8 फीसदी अधिक है। पिछले साल 10वीं में कुल 90.77 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की थी।

14:20 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 (Out) LIVE Updates: इन प्लेटफॉर्म पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

ubse.uk.gov.in

uaresults.nic.in

ubse.co.in/result/

digilocker.gov.in

13:50 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 (Out) LIVE Updates: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

यूके बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया। रिजल्ट की घोषणा सुबह 10:00 बजे की गई। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर पर भी विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टूडेंट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

यहां Aadhaar-लिंक्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या रजिस्ट्रेशन करें।

अब Issued Documents सेक्शन में जाएं। यहां Class X or XII Marksheet पर क्लिक करें।

अब Uttarakhand Board पर क्लिक करें।

अब स्कूल से मिले 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और अपना रोल नंबर दर्ज करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

13:30 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 (Out) LIVE Updates: यूके बोर्ड रिजल्ट 2026: इस साल के टॉपर्स

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर या फिर इसके ऐप पर विजिट करें।

13:15 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 (Out) LIVE Updates: इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। इस इंटर में 81.93 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं जबकि 88.09 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इस साल 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 85.11 फीसदी रहा है।

12:49 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: बागेश्वर जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में बागेश्वर जिला सबसे आगे रहा है। गीतिका पंत जो संयुक्त रूप से इंटर की टॉपर हैं वह बागेश्वर से हैं। 2026 के परीक्षा परिणाम में इस जिले का पास प्रतिशत 94.81 फीसदी रहा है।

12:15 (IST) 25 Apr 2026

UK Board Topper list 2026: यूके बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, गीतिका और सुशीला 12वीं इंटर की टॉपर; यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करें। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है तो वहीं 12वीं में गीतिका और सुशीला टॉपर रही हैं। ...यहां पढ़ें
10:27 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. अब Board Exam Result 2026 सेक्शन में High School या Inter Result पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब रिजल्ट का पेज खुलेगा वहां अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। इसका प्रिंट आउट निकालें।

10:21 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इस साल 12वीं कक्षा में गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन दोनों के 500 में से 490 मार्क्स हैं।

10:14 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: कहां-कहां चेक कर सकते हैं यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS और डिजिलॉकर भी एक ऑप्शन है। छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक करना होगा।

10:09 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: थोड़ी ही देर में आएगा पासिंग प्रतिशत

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस साल का पासिंग प्रतिशत कुछ ही देर में जारी किया जाएगा।

10:04 (IST) 25 Apr 2026
UK Board 12th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट डाउन

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर रहे हैं उन्हें वेबसाइट नहीं खुलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

09:58 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में आने वाला है यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं (इंटर) परीक्षा परिणाम की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in के अलावा uttarakhand.indiaresults.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

09:43 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uttarakhand.indiaresults.com पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Class 10 या Class 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4. गेट रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

09:22 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे ये अहम जानकारी

यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ रिजल्ट बुकलेट, टॉपर्स की लिस्ट और दूसरे इम्प्रूवमेंट एग्जाम के रिजल्ट भी जारी किए जाने की उम्मीद है।

09:21 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां करें चेक?

यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर विजिट करें। यहां रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

09:20 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी

उत्तराखंड बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा होने में बहुत ही कम समय बचा है। रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के साथ बिल्कुल तैयार रहें।

09:01 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जारी करेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज 10 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित रहेंगे।

08:26 (IST) 25 Apr 2026

Uttarakhand UK Board Result 2026 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा में कौन बैठेगा?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट 1-2 विषय में फेल हो जाएंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा।

08:14 (IST) 25 Apr 2026

UK Board Result 2026 LIVE: कब आयोजित हुई थीं परीक्षा?

इस साल उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को 21 फरवरी से लेकर 20 मार्च के बीच पूरे राज्य में आयोजित किया था। 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित हुई थी।

08:10 (IST) 25 Apr 2026

UK Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2025 में उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था।

08:07 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्योरी सेक्शन वाले सब्जेक्ट में पास होने के लिए दोनों हिस्सों में अलग-अलग क्वालिफिकेशन की जरूरत होती है।

07:58 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं के स्टूडेंट के लिए आगे की प्रक्रिया

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स को आगे किसी कॉलेज में एडमिशन लेने की चिंता होती है। छात्र अपने अंकों के आधार पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आवेदन करेंगे।

07:46 (IST) 25 Apr 2026

UK Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी जारी हो सकता है रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026, शनिवार यानी आज जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद परिणाम चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट जारी होने की उम्मीदहै।

07:40 (IST) 25 Apr 2026

UK Board 12th Result 2026: आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।