उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। इसी के साथ करीब 2.15 लाख बच्चों का इंतजार भी खत्म हो गया है। जिन बच्चों ने इस साल की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट education.indianexpress.com पर भी चेक किया जा सकता है।

दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत बढ़ा

बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 85.11 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर यानी 2025 में उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में कुल 83.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। वहीं कक्षा 10वीं में इस साल 98.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से करीब 8 फीसदी अधिक है। पिछले साल 10वीं में कुल 90.77 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की थी।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है। अक्षत कुल 98.20 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। जबकि 12वीं इंटर परीक्षा गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त रूप से टॉपर रही हैं। इन दोनों के 500 में से 490 मार्क्स हैं।

UK Board 12th Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. अब Board Exam Result 2026 सेक्शन में High School या Inter Result पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब रिजल्ट का पेज खुलेगा वहां अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें।

स्टेप 4. अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। इसका प्रिंट आउट निकालें।

इस साल 2.15 लाख से अधिक बच्चों ने दी थी परीक्षा

बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम में कुल 215,252 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें क्लास 10वीं में 112,266 कैंडिडेट और क्लास 12वीं में 120,986 छात्र/छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। थ्योरी बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक हुए थे, जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुए थे। सभी एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुए थे।