इस साल तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में जो स्टूडेंट सफल नहीं हो पाए थे उन्हें डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन्स, तेलंगाना (BSE तेलंगाना) की ओर से अपना रिजल्ट सुधारने का एक और मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, ऐसे स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होंगे। बोर्ड ने SSC तेलंगाना एडवांस सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था वह ऑफिशियल वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। इसके अलावा सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल यहां भी उपलब्ध है।

कब से कब तक होंगी परीक्षा?

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, एग्जाम 5 जून से 12 जून, 2026 के बीच होगा। राज्य भर के 93 एग्जाम सेंटर्स पर कुल 31,542 कैंडिडेट एग्जाम देंगे। फर्स्ट लैंग्वेज (कम्पोजिट कोर्स) और साइंस को छोड़कर सभी एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होंगे। फर्स्ट लैंग्वेज (कम्पोजिट कोर्स) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:50 बजे के बीच होगा जबकि साइंस का पेपर सुबह 9:30 बजे से 11 बजे के बीच होगा।

जोसा काउंसलिंग 2026 को लेकर मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, अपने डाउट करें क्लियर

इंटर की परीक्षा हो चुकी समाप्त

तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना जिला नाम, नाम, विद्यालय का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि तेलंगाना में इंटरमीडिएट एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और स्कैनिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है। इंटर बोर्ड के अधिकारी 10 जून तक परिणाम जारी कर सकते हैं। इंटर की सप्लीमेंट्री परीक्षा 12 से 21 मई के बीच आयोजित हुई थी।

तेलंगाना एसएससी एडवांस्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 डेटशीट

तारीखविषय एवं पेपर (कोड सहित)समय
05 जून 2026प्रथम भाषा (ग्रुप-A) (01T&02T, 01A&02A, 01K&02K, 01U&02U, 01H&02H, 01M&02M)9:30 AM से 12:30 PM
05 जून 2026प्रथम भाषा भाग-I (समग्र पाठ्यक्रम) (03T, 03U)9:30 AM से 12:50 PM
05 जून 2026प्रथम भाषा भाग-II (समग्र पाठ्यक्रम) (04S, 05 & 08H)9:30 AM से 12:30 PM
06 जून 2026द्वितीय भाषा (09H, 09T & 09U)9:30 AM से 12:30 PM
07 जून 2026तृतीय भाषा (अंग्रेजी) (13E & 14E)9:30 AM से 12:30 PM
08 जून 2026गणित (15E&16E, 15T&16T, 15A&16A, 15K&16K, 15U&16U, 15H&16H, 15M&16M)9:30 AM से 12:30 PM
09 जून 2026विज्ञान भाग-I (भौतिक विज्ञान) (19E, 19T, 19A, 19K, 19U, 19H, 19M)9:30 AM से 11:00 AM
10 जून 2026विज्ञान भाग-II (जैविक विज्ञान) (20E, 20T, 20A, 20K, 20U, 20H, 20M)9:30 AM से 11:00 AM
11 जून 2026सामाजिक अध्ययन (21E&22E, 21T&22T, 21A&22A, 21K&22K, 21U&22U, 21H&22H, 21M&22M)9:30 AM से 12:30 PM
11 जून 2026OSSC मुख्य भाषा पेपर-I (संस्कृत एवं अरबी) (23 & 25)9:30 AM से 12:30 PM
12 जून 2026OSSC मुख्य भाषा पेपर-II (संस्कृत एवं अरबी) (24 & 26)9:30 AM से 12:30 PM