tgbie.cgg.gov.in, TS Inter 1st and 2nd Year Results 2026 Out: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स को कई दिन से इस परीक्षा परिणाम का इंतजार था। आखिरकार बोर्ड ने 12 अप्रैल 2026, रविवार को नतीजों की घोषणा कर दी। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in और डायरेक्ट लिंक results.cgg.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल का ओवरऑल पास प्रतिशत

इस साल तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 66.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 70.58 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल से कम है। पिछले साल 2025 में सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 71.27 रहा था। फर्स्ट ईयर परीक्षा में इस साल कुल 4,89,123 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 3,23,807 पास हुए। कुल पास परसेंटेज 66.20% रहा।

TS Inter 1st 2nd Yea Result 2026 Direct Link

फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर में लड़कियों ने मारी बाजी

टीएस इंटर परीक्षा परिणाम 2026 में लड़कियों ने बाजी मारी है। फर्स्ट ईयर का रिजल्ट हो या फिर सेकंड ईयर का दोनों में ही लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। फर्स्ट ईयर में लड़कियों का पास परसेंटेज 74.40% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 57.69% रहा है। वहीं सेकंड ईयर में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 78.65 फीसदी रहा है तो वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 62.50 फीसदी रहा है।

टीएस इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही Results सेक्शन पर क्लिक करें।

अब Click Here for Results पर क्लिक करें।

अब Result Year- 2026 सेलेक्ट करके आगे की जानकारी को सेलेक्ट करने के बाद अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज कर get memo पर क्लिक करें।

अब स्कोरकार्ड आपका स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं वह क्या करें?

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने उन स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ी घोषणा की है जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड आंसर-कॉपी की दोबारा गिनती या री-वेरिफिकेशन का मौका दे रहा है। साथ ही जो स्टूडेंट्स 1-2 सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं वह सप्लीमेंट्री एग्जाम/कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए 13 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 मई 2026 से शुरू होंगी।