तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने एसोसिएट पब्लिक एग्जाम फर्स्ट और सेकंड ईयर रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। रिजल्ट को अब ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in और डायरेक्ट लिंक results.cgg.gov.in पर भी पब्लिश कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा टीएस इंटर रिजल्ट 2026 को Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर भी चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।
ये है इस साल पासिंग प्रतिशत
इस साल तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 66.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 70.58 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल से कम है। पिछले साल 2025 में सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 71.27 रहा था।
कब हुई थी टीएस इंटर परीक्षा 2026
तेलंगाना इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जाम 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च के बीच राज्यभर में किया गया था। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था। इस साल करीब 9.9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।
ऐसे करें TS Inter Result 2026 चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “TS Inter 1st Year Result 2026” या “2nd Year Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: वोकेशनल स्ट्रीम में फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत
TS इंटर फर्स्ट ईयर वोकेशनल स्ट्रीम में इस साल कुल 59.30 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं जनरल स्ट्रीम में इस साल कुल 66.94 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
47,260 वोकेशनल कैंडिडेट्स में से 28,027 पास हुए, जो एकेडमिक और स्किल-बेस्ड स्ट्रीम के बीच परफॉर्मेंस ट्रेंड में अंतर को दिखाता है।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत
TS इंटर सेकंड ईयर में इस साल कुल 70.58 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल सेकंड ईयर की बोर्ड परीक्षा में 5,07,948 कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे। रिजल्ट में तेलंगाना में रेगुलर और प्राइवेट कैटेगरी में जनरल और वोकेशनल दोनों स्ट्रीम शामिल हैं।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं टीएस इंटर का रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर विजिट करें।
1.tgbie.cgg.gov.in
2. result.cgg.gov.in
3. tgbeiht.cgg.gov.in
4.tgbienew.cgg.gov.in
TS Inter Result 2026 Out LIVE: 2 लाख से अधिक स्टूडेंट फर्स्ट ग्रेड से पास
TS इंटर फर्स्ट ईयर (11वीं) में इस साल 2,10,380 स्टूडेंट्स ने A ग्रेड हासिल किया है। इन छात्रों के 75% या उससे ज्यादा मार्क्स आए हैं। इसमें जनरल और वोकेशनल दोनों स्ट्रीम शामिल हैं।
TS Inter Result 2026 Out LIVE: टीएस इंटर फर्स्ट ईयर में लड़कियों ने मारी बाजी
TS इंटर फर्स्ट ईयर में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 74.40 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 57.69 फीसदी रहा। फर्स्ट ईयर की परीक्षा में इस साल 2,49,110 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 1,85,331 पास हुईं हैं।
TS Inter Result 2026 Out LIVE: टीएस इंटर फर्स्ट ईयर के आंकड़े
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) की इंटर फर्स्ट ईयर परीक्षा में इस साल 4.89 लाख बच्चे उपस्थित हुए थे जिसमें से 66.20 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है।
TS इंटर फर्स्ट ईयर रिजल्ट्स 2026 में कुल 4,89,123 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 3,23,807 पास हुए। कुल पास परसेंटेज 66.20% रहा। ये रिजल्ट्स तेलंगाना में जनरल और वोकेशनल दोनों स्ट्रीम का है।
TS Inter Result 2026 Out LIVE: ये है इस साल का पासिंग प्रतिशत
इस साल तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 66.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 70.58 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल से कम है। पिछले साल 2025 में सेकंड ईयर का पासिंग प्रतिशत 71.27 रहा था।
TS Inter Result 2026 Out LIVE: टीएस इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Results सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Click Here for Results पर क्लिक करें।
अब Result Year- 2026 सेलेक्ट करके आगे की जानकारी को सेलेक्ट करने के बाद अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज कर get memo पर क्लिक करें।
अब स्कोरकार्ड आपका स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
TS inter results 2026 Released LIVE: टीएस इंटर के मार्क्स मेमो में मिलेगी यह जानकारी
TS इंटर मार्क्स मेमो में सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, ग्रेड और ओवरऑल क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी पूरी जानकारी होगी। जहां लागू होगा, वहां प्रैक्टिकल और थ्योरी के हिस्से भी दिखाए जाएंगे।
TS inter results 2026 LIVE: यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक results.cgg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने इस साल इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
TS inter results 2026 LIVE: लास्ट ईयर कितना रहा था सेकंड ईयर (12वीं) का रिजल्ट?
पिछले साल, TS इंटर सेकंड ईयर (12वीं) का रिजल्ट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया था। लास्ट ईयर 12वीं का पासिंग प्रतिशत 71.27 फीसदी रहा था। पिछले साल सेकंड ईयर की परीक्षा 6 मार्च से 25 मार्च के बीच आयोजित हुई थी।
TS inter results 2026 LIVE: 10 लाख के करीब बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने इस साल इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में लगभग 9.9 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे।
TS inter results 2026 LIVE: इस प्रोसेस को फॉलो कर डाउनलोड करें मार्क्स मेमो
टीएस इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर और सही रिजल्ट लिंक चुनकर अपना TS Inter Results 2026 चेक कर सकते हैं।
हॉल टिकट नंबर डालने के बाद, मार्क्स मेमो स्क्रीन पर दिखेगा। कैंडिडेट्स फिर डॉक्यूमेंट को भविष्य में एकेडमिक इस्तेमाल और वेरिफिकेशन के लिए डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं टीएस इंटर का रिजल्ट
तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
1.tgbie.cgg.gov.in
2. result.cgg.gov.in
3. tgbeiht.cgg.gov.in
4.tgbienew.cgg.gov.in
Telangana TGBIE TS Inter Results 2026 LIVE: 9 लाख से अधिक बच्चों का खत्म होगा इंतजार
तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी होने की संभावना है। इस साल इंटर की परीक्षा में 9 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए हैं। इन सभी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: आज जारी होगा तेलंगाना बोर्ड का रिजल्ट
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट आज जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने का संभावित समय सुबह 11 बजे का है।
1st और 2nd ईयर दोनों के स्टूडेंट्स घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद मार्क्स मेमो ऑफिशियल पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: बिना इंटरनेट के कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स SMS सर्विस से तेलंगाना इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ज़रूरी फॉर्मेट दिए गए नंबर पर भेजकर, कैंडिडेट वेबसाइट पर जाए बिना सीधे मोबाइल फोन पर अपना रिजल्ट पा सकते हैं।
Telangana TGBIE TS Inter Results 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ जारी होगा महत्वपूर्ण डेटा
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी जारी कर सकता है। इससे पता चलता है कि किस क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा।
Telangana TGBIE TS Inter Results 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख
तेलंगाना बोर्ड कक्षा 11वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल के बीच में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: फर्स्ट ईयर में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर परीक्षा परिणाम 12 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। इस साल फर्स्ट ईयर एग्जाम में 4.41 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें जनरल और वोकेशनल दोनों स्ट्रीम शामिल हैं।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट्स पर करें चेक
तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट और सेकंड ईयर रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
1.tgbie.cgg.gov.in
2. result.cgg.gov.in
3. tgbeiht.cgg.gov.in
4.tgbienew.cgg.gov.in
TS inter results 2026 date LIVE: पास परसेंटेज और टॉपर्स लिस्ट भी होगी शामिल
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही ओवरऑल पास परसेंटेज, टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम के हिसाब से आंकड़े शेयर किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही मार्क्स मेमो वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कितने लाने होंगे मार्क्स?
टीएस इंटर (फर्स्ट और सेकंड ईयर) 2026 एग्जाम का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल के बीच परिणाम जारी होने की संभावना है। जो स्टूडेंट इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं उन्हें परीक्षा पास करने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।
कुल मिलाकर, कैंडिडेट्स को पास होने के लिए कुल 100 में से कम से कम 350 मार्क्स लाने जरूरी हैं। वहीं देखने और सुनने में अक्षम स्टूडेंट्स के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग 25 प्रतिशत रखे गए हैं।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: रिजल्ट चेक करने वाला पेज
तेलंगाना स्टेट बोर्ड एजुकेशन की ओर से इंटर फर्स्ट ईयर (11वीं) और सेकंड ईयर (12वीं) का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद जहां रिजल्ट चेक होगा वह पेज कुछ इस तरह ओपन होगा।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
तेलंगाना स्टेट बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 11 अप्रैल के बाद कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: हेल्प डेस्क से कर सकते हैं संपर्क
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को अगर रिजल्ट से जुड़ी कोई दिक्कत होती है तो TGBIE हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसका नंबर है- 9240205555
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: एडमिट कार्ड निकालकर रखें स्टूडेंट
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट अगले 3-4 दिन के अंदर जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट आने से पहले स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वह अपना एडमिट कार्ड निकालकर रखें। अगर आप एडमिट कार्ड को रखकर कहीं भूल गए हैं तो समय रहते उसे ढूंढ लें।
TS Inter 1st and 2nd Year Result Live: इस साल 10 लाख के करीब बच्चे कर रहे इंतजार
इस साल तेलंगाना कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा में लगभग 9.9 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
TS Inter Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था सेकंड ईयर का रिजल्ट?
पिछले साल तेलंगाना TS इंटर सेकंड ईयर के रिजल्ट 22 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किए गए थे। कुल पास परसेंटेज 71.27% था।
सप्लीमेंट्री एग्जाम 22 मई से 29 मई, 2025 तक हुए थे, और उनके रिज़ल्ट 16 जून, 2025 को घोषित किए गए थे।
