TS Inter (1st year and 2nd year) Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही TS Inter result 2026 की घोषणा करेगा। बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि टीएस इंटर फर्स्ट ईयर (11वीं) और सेकंड ईयर (12वीं) का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, TGBIE Inter result 2026 की घोषणा 10-12 अप्रैल के बीच कभी भी की जा सकती है।

इसके अलावा तेलंगाना स्टेट बोर्ड का रिजल्ट jansatta.com/education/ और हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी जाकर चेक कर सकते हैं।

Direct Link to Check TS Inter Result 2026

रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर होगा जारी

इस साल टीएस इंटर परीक्षा 2026 में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने जरूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैंडिडेट्स की कुल संख्या, इस साल का पासिंग प्रतिशत, कुल पास परसेंटेज और दूसरी डिटेल्स बताई जाएंगी।

CBSE 10th Result 2026 LIVE Updates

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

इस साल TS इंटर फर्स्ट ईयर के एग्जाम 25 फरवरी से 17 मार्च, 2026 तक और सेकंड ईयर के एग्जाम 26 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक हुए थे। इन परीक्षाओं में कुल 9 लाख से अधिक बच्चों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें फर्स्ट ईयर के लिए 4.50 लाख से अधिक और सेकंड ईयर के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है।

टीएस इंटर (फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर) का रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?

टीएस इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले TGBIE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर TGBIE इंटर रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: साल चुनें और बाकी सभी डिटेल्स डालें

स्टेप 4: हॉल टिकट नंबर डालें

स्टेप 5: आगे के रेफरेंस के लिए मार्क्स मेमो डाउनलोड करें।