Tricky Questions and Answer in Hindi: कभी- कभी कोई ऐसे सवाल पूछ देता है पहली नजर में तो बेहद कठिन मालूम होते हैं परंतु अगर उनका उत्तर अगर चतुराई से सोचा जाए तो उनका जवाब देना बेहद आसान होता हैं। ऐसे सवालों से कई बार इंटव्यू में भी सामना करना पड़ता है। ऐसे सवालों के जवाब आपको अपनी कोर्स की बुक में नहीं मिलते बल्कि आपको अपने कॉमन सेंस का प्रयोग करके देना होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में –
प्रश्न 1: एक लड़के को देख कर एक महिला बोली, उसकी मां मेरी मां की एकलौती बेटी है, बताइये दोनों का रिश्ता क्या हुआ?
-उन दोनों में माँ बेटे का रिश्ता हुआ
प्रश्न 2: 8 को सिर्फ 8 बार लिखिए, परंतु उत्तर 1 हजार आए, बताइए कैसे?
उत्तर: 888+88+8+8 +8= 1000
प्रश्न 3: बताइये कि 50 में क्या जोड़ें कि 25 हो जाए?
उत्तर: -25
प्रश्न 4: ऐसी कौनसी चीज है, जो हमेशा बढ़ती है, परंतु कभी नहीं घटती?
उत्तर: उम्र (Age)
प्रश्न 5: अगर आपके घर में 4 लोग रहते हैं, तो बताइए आपके कुल कितने पैर है?
उत्तर: दो पैर
प्रश्न 6: ऐसा क्या है, जो खरीदने पर काला, जलाने पर लाल, और फेकने पर सफेद हो जाता है?
उत्तर: कोयला
प्रश्न 7: एक आदमी अपने हर जन्मदिन पर 1 रुपये जमा करता था, जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर पैसे गिने, तो केवल 15 रुपये ही थे, बताइए ऐसा क्यों?
उत्तर: क्योंकि उसका जन्मदिन 29 फरवरी को आता था।
प्रश्न 8: किन दो अंकों को आपस में गुणा करने का परिणाम पांच होगा?
उत्तर: पांच और एक
प्रश्न 9: एक किसान के पास कुछ मुर्गियां और बकरियां होती हैं। यदि जानवरों के कुल सिर 90 और पैर 224 हैं, तो बकरियों की संख्या क्या होगी?
उत्तर: 22 बकरियां होंगी।
