TNTET 2025 Result: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार Paper I और Paper II की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट PDF, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। टीएनटीईटी पेपर I की परीक्षा 15 नवंबर 2025 और पेपर II की परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के स्कोरकार्ड अब उपलब्ध हैं।
TNTET 2025 Result कैसे जारी किया गया
TNTRB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, OMR उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) के आधार पर किया गया है। सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और क्वालिफाइंग स्टेटस को PDF फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है।
रिजल्ट PDF में उम्मीदवार के सामने साफ तौर पर लिखा होगा:
योग्य
अयोग्य
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि संशोधित एवं अंतिम उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद तैयार की गई है। जी.ओ (एमएस) संख्या 23, स्कूल शिक्षा (टीआरबी) विभाग दिनांक 28 जनवरी 2026 के अनुसार, विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
TNTET 2025 Result कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: TNTET की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Release of Results – Teachers Eligibility Test – TNTET Paper I & II” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: संबंधित परीक्षा (Paper I या Paper II) का चयन करें।
स्टेप 4: TNTET 2025 Result PDF स्क्रीन पर खुलेगा।
स्टेप 5: अपना Roll Number सर्च करें और PDF डाउनलोड कर लें।
TNTET 2025 Cut Off Marks
TNTET 2025 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक इस प्रकार हैं:
| श्रेणी | न्यूनतम अंक |
| General | 90 अंक (60%) |
| BC / BCM / MBC / DNC / PwD | 75 अंक (55%) |
| SC / SC(A) / ST | 60 अंक (40%) |
बोर्ड के अनुसार, निर्धारित प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार Eligibility Test में सफल नहीं माने जाएंगे।
TNTET Eligibility Certificate 2025: कब से मिलेगा?
जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें TNTET पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पात्रता प्रमाण पत्र का वितरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होगा।
यह सर्टिफिकेट, सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य है और आजीवन (Lifetime) वैध माना जाता है, जब तक सरकार द्वारा कोई नया निर्देश न जारी किया जाए।
TNTET 2025 Result: आगे क्या करें?
TNTET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार आगामी शिक्षक भर्ती अधिसूचनाएं (टीआरबी शिक्षक रिक्ति) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों कोपात्रता प्रमाण पत्र, मार्कशीट, सामुदायिक प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने होंगे। लेटेस्ट शिक्षक भर्ती अपडेट्स के लिए TNTRB की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें।
TNTET 2025 Result के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. TNTET 2025 Result कहां जारी हुआ है?
A. trb.tn.gov.in पर
Q2. TNTET रिजल्ट किस फॉर्मेट में है?
A. PDF फॉर्मेट में
Q3. Eligibility Certificate कब से मिलेगा?
A. 2 फरवरी 2026 से
Q4. क्या TNTET Certificate की वैधता सीमित है?
A. नहीं, यह आजीवन वैध है (सरकारी नियमों के अनुसार)
TNTET 2025 Result Direct Link
