तमिलनाडु निदेशालय सरकारी परीक्षा (TNDGE) आज, 20 मई 2026 को कक्षा 10 यानी एसएसएलसी (SSLC) परीक्षा परिणाम जारी करेगा। तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे सुबह 9:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

TN SSLC 10th Result 2026 LIVE Update Direct Link

छात्र अपने मार्क्स मेमो को आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker पर भी उपलब्ध रहेगा।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें TN SSLC Result 2026

tnresults.nic.in
dge.tn.gov.in
digilocker.gov.in

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद “Tamil Nadu Directorate of Government Examination” सर्च करें और Class 10 Result सेक्शन में जाकर जरूरी जानकारी भरें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे DigiLocker के “Issued Documents” सेक्शन में सेव भी किया जा सकेगा।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

तमिलनाडु बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। साथ ही सभी विषयों में कुल मिलाकर भी 35 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इससे छात्र बिना एक साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

तमिलनाडु बोर्ड SSLC परीक्षा 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली थी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआत में अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था।

ऐसे चेक करें TN Board 10th Result 2026

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “SSLC Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।