सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु आज यानी 20 मई 2026 को तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं (SSLC) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड द्वारा परिणाम सुबह 9:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंक का पूरी जानकारी यहां Jansatta.com/education पर मिलेगी।
TN SSLC 10th Result 2026 LIVE Update Direct Link
इस साल तमिलनाडु SSLC यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड, शिक्षकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।
DigiLocker पर भी उपलब्ध होगी मार्कशीट
तमिलनाडु बोर्ड छात्रों की डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराएगा। छात्र अपने मोबाइल नंबर और आधार लिंक्ड अकाउंट के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
TN SSLC Result 2026 कहां देखें?
छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे:
TN Results Official Website: tnresults.nic.in
DGE Tamil Nadu Official Website: dge.tn.gov.in
TN SSLC Result 2026 ऐसे करें चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “TN SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष यानी 2025 में तमिलनाडु SSLC रिजल्ट 16 मई को जारी किया गया था। उस समय कुल पास प्रतिशत 93.80 फीसदी दर्ज किया गया था।
स्कूलों के अनुसार पास प्रतिशत इस प्रकार रहा था:
प्राइवेट स्कूल: 97.99%
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 93.63%
सरकारी स्कूल: 91.26%
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी। यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर आपत्ति है, तो बोर्ड जल्द ही री-इवैल्यूएशन और री-टोटलिंग प्रक्रिया की जानकारी भी जारी करेगा।
