तेलंगाना स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तेलंगाना टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TG TET) जून 2026 का रिजल्ट सोमवार (13 जुलाई 2026) को जारी कर दिया है। 16 जून से लेकर 22 जून के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट schooledu.telangana.gov.in और tgtet.aptonline.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही कैंडिडेट अपना मार्क्स मेमो भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को मार्क्स मेमो डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर तीन सर्वर का लिंक मिलेगा जिससे कि वेबसाइट डाउन जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
50 हजार उम्मीदवार पास
बता दें कि तेलंगाना टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TG TET) जून 2026 के लिए 1.5 लाख के करीब उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 50,113 कैंडिडेट्स ने पेपर 1 (क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना) के लिए और 1,03,639 कैंडिडेट्स ने पेपर 2 (क्लास 6 से 8 तक पढ़ाना) के लिए अप्लाई किया था। इसमें से 1,15,028 कैंडिडेट इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इसमें से 23623 कैंडिडेट ऐसे थे जो अभी नौकरी कर रहे हैं। कुल 50,544 उम्मीदवारों ने इस एग्जाम को पास कर लिया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 43.94 फीसदी रहा।
लाइफ टाइम वैलिड रहेगा सर्टिफिकेट
बता दें कि TG TET एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो जिंदगी भर के लिए वैलिड रहेगा, जब तक कि तेलंगाना सरकार द्वारा कुछ और नोटिफाई न किया जाए। टीचर रिक्रूटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ सकती है। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट राज्य भर के स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक टीचिंग पोजीशन चाहने वाले कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी का असेसमेंट करने के लिए तेलंगाना टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट कंडक्ट करता है। तेलंगाना राज्य में टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट में TET स्कोर का 20 परसेंट वेटेज होगा।
TS TET रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अपना TG TET स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tgtet.aptonline.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर “TG TET रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना हॉल टिकट नंबर डालें।
स्टेप 4. अपनी जन्मतिथि डालें और वह पेपर चुनें जिसके लिए आपने अप्लाई किया था (पेपर I या पेपर II)।
स्टेप 5. अब “proceed” पर क्लिक करें।
स्टेप 6. आपका TG TET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 7. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें।
