तमिलनाडु में 11 मार्च से शुरू हो रही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तमिलनाडु के डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन्स (DGE) ने 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dge.tnschools.gov.in से स्कूल हेड एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूल से ही प्राप्त होंगे। प्राइवेट कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर से एडमटि कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
9 लाख से अधिक बच्चे देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा
11 मार्च से शुरू हो रहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल 9 लाख से अधिक बच्चे उपस्थित होंगे जिनमें 8.82 लाख रेगुलर कैंडिडेट हैं और 26,196 प्राइवेट स्टूडेंट्स हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे जबकि रेगुलर छात्रों को प्रवेश पत्र उनके संबंधित स्कूल से मिलेंगे। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 6 अप्रैल तक चलेंगी और इसका रिजल्ट 20 मई तक आने की संभावना है।
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा खत्म, अधिकारियों ने बताई रिजल्ट की संभावित तारीख
हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: स्कूल हेड dge.tn.gov.in पर जाकर, होमपेज पर “हॉल टिकट” ऑप्शन चुनकर एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
स्टेप 2: TN SSLC मार्च हॉल टिकट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है और स्टूडेंट्स को बांटने के लिए प्रिंट किया जा सकता है।
स्टेप 4: अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को याद दिलाया है कि एडमिट कार्ड मिलने पर उस पर दी गई सभी डिटेल्स को वेरिफाई करें और एग्जाम के हर दिन इसे जरूर साथ रखें।
12वीं की परीक्षा 26 मार्च तक चलेंगी
तमिलनाडु में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही हैं, लेकिन 12वीं के एग्जाम 2 मार्च से शुरू हो चुके हैं। राज्य भर में 3,412 सेंटर्स पर 24 दिनों तक कुल 8,27,475 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 26 मार्च 2026 तक चलेंगी। कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले जारी कर दिया जाएगा। 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 8 मई को आने की उम्मीद है।
