डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन, तमिलनाडु (TNDGE) ने शुक्रवार (08 मई 2026) को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dge.tn.gov.in और डायरेक्ट लिंक tnresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
कितना रहा पासिंग प्रतिशत
इस साल तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 95.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के पासिंग प्रतिशत 95.03 से थोड़ा ही अधिक है। हर साल की तरह इस साल भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। इस साल कुल 97 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 93.19 प्रतिशत लड़कों ने यह परीक्षा पास की है।
जो छात्र पास नहीं हुए उनके लिए क्या है विकल्प?
तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जो छात्र पास नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड उन्हें अपना परिणाम सुधारने का एक और मौका देगा। दरअसल, 12वीं परीक्षा परिणाम में जो छात्र पास नहीं हुए हैं उनके पास सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने का विकल्प है। यह परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित हो सकती हैं और इनका रिजल्ट जुलाई के आखिर तक हो सकता है। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
पिछले 2 साल का रिजल्ट कैसा था?
तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 95.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 95.03 फीसदी था। लास्ट ईयर भी रिजल्ट 8 मई को ही जारी हुआ था। पिछले साल की परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च के बीच हुई थी। कुल 7,92,494 स्टूडेंट्स ने प्लस टू एग्जाम दिया था, और उनमें से 7,53,142 पास हुए।
2024 में पास परसेंटेज 94.56 परसेंट रिकॉर्ड किया गया था। रिजल्ट 6 मई, 2024 को घोषित किया गया था। कुल 7,60,606 स्टूडेंट्स ने तमिलनाडु बोर्ड एग्जाम दिया था और उनमें से 7,19,196 ने एग्जाम पास किया था।
