डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन, तमिलनाडु (TNDGE) क्लास 10वीं (SSLC) का रिजल्ट की डेट जारी हो गई है। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा परिणाम 20 मई 2026 को जारी किया जाएगा। इस साल जिन छात्रों ने तमिलनाडु क्लास 10 SSLC परीक्षा 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे और अपनी प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड कर पाएंगे।
9 लाख से अधिक बच्चों के है रिजल्ट का इंतजार
टीएन 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 20 मई को सुबह 9:30 बजे की जाएगी। इस साल करीब 9 लाख बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। उन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in और डायरेक्ट लिंक tnresults.nic.in के साथ IE एजुकेशन पोर्टल education.indianexpress.com पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
तमिलनाडु बोर्ड क्लास 10 के एग्जाम 11 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 के बीच पूरे राज्य में ऑफलाइन रिटन मोड में हुए थे। एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुए थे। स्टूडेंट्स को एग्जाम शुरू होने से 15 मिनट पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने और अपने जवाबों की प्लानिंग करने के लिए भी समय दिया गया था।
12वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी
बता दें कि तमिलनाडु बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 08 मई को ही जारी कर दिया था। इस साल टीएन 12वीं क्लास में कुल 95.20 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे जो कि पिछले साल के पासिंग प्रतिशत 95.03 से थोड़ा ही अधिक था। 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा है। इस साल कुल 97 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 93.19 प्रतिशत लड़कों ने यह परीक्षा पास की है।
पिछले साल कैसा था 10वीं का रिजल्ट?
पिछले साल, तमिलनाडु बोर्ड ने 16 मई को SSLC रिजल्ट्स घोषित किए थे। 2025 में परीक्षाएं 28 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पास परसेंटेज 93.80 परसेंट दर्ज किया गया था। कुल 9,13,036 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें लड़कियों का पास परसेंटेज 95.88 परसेंट था, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 91.74 परसेंट था।
2024 में क्लास 10 के रिज़ल्ट 10 मई को घोषित किए गए थे, और कुल पास परसेंटेज 91.55 परसेंट था। उस साल लगभग 8,94,264 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8,18,743 स्टूडेंट्स सफल हुए। बोर्ड ने 2023 में क्लास 10 के रिज़ल्ट 19 मई को घोषित किए थे, जबकि 2022 के रिज़ल्ट 20 जून को घोषित किए गए थे।
