स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा (SWAYAM July 2026 Semester Exam) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पंजीकरण से चूक गए थे, वह 5 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वयं परीक्षा 2026 करेक्शन विंडो 6 और 7 नवंबर को ओपन की जाएगी।

कब खुलेगी स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा करेक्शन विंडो ?

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें भी फॉर्म में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए एनटीए 6 और 7 नवंबर को करेक्शन विंडो खोलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

SWAYAM July Semester 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

SWAYAM July Semester Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

स्वयं परीक्षा 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर SWAYAM July 2026 Semester Exam Registration लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में जरूरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 5. उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7. भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

स्वयं परीक्षा क्या है ?

SWAYAM यानी Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक ऑनलाइन लर्निंग पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी और अन्य इच्छुक शिक्षार्थी अलग-अलग विषयों के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। जुलाई सेमेस्टर की परीक्षा इन पाठ्यक्रमों से संबंधित मूल्यांकन और प्रमाणन प्रक्रिया का हिस्सा है।

SWAYAM July Semester 2026 Direct link for Registration