सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में चार अहम पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज (23 फरवरी 2026) से हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स), असिस्टेंट डायरेक्टर (सुप्रीम कोर्ट म्यूज़ियम), सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूज़ियम) और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के खाली पड़े पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। इसकी अधिसूचना 18 फरवरी को जारी कर दी गई थी, लेकिन एप्लीकेशन विंडो आज से खुली है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले-पहले आवेदन कर दें। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट (चुनिंदा पोस्ट के लिए) और इंटरव्यू के जरिए होगी। कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले इसकी अधिसूचना को जरूर पढ़ लें। अधिसूचना में कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। हालांकि प्रमुख जानकारी इस आर्टिकल में भी उपलब्ध है।

रिक्तियों की जानकारी

क्रमांक संख्यापद का नामविभाग/स्थानकुल वैकेंसी
1असिस्टेंट एडिटर (Supreme Court Reports)सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स5
2असिस्टेंट डायरेक्टरसुप्रीम कोर्ट म्यूजियम1
3सीनियर कोर्ट असिस्टेंटसुप्रीम कोर्ट म्यूजियम2
4असिस्टेंट लाइब्रेरियनसुप्रीम कोर्ट14*
कुल रिक्त पदों की संख्या22

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सिलेक्शन प्रोसेस

क्रम संख्यापद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभवचयन प्रक्रिया
1असिस्टेंट एडिटर (Supreme Court Reports)बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त लॉ डिग्रीन्यूनतम 3 वर्ष संबंधित अनुभवलिखित परीक्षा + इंटरव्यू
2असिस्टेंट डायरेक्टर (म्यूज़ियम)म्यूजियोलॉजी में प्रथम श्रेणी से मास्टर डिग्रीन्यूनतम 5 वर्ष रिसर्च अनुभवलिखित परीक्षा + क्वालिफाइंग कंप्यूटर टेस्ट + इंटरव्यू
3सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूज़ियम)म्यूजियोलॉजी में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्रीन्यूनतम 2 वर्ष अनुभव(नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया)
4असिस्टेंट लाइब्रेरियनलाइब्रेरी साइंस में डिग्री + कंप्यूटर डिप्लोमान्यूनतम 2 वर्ष संबंधित अनुभव(नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया)

कितनी मिलेगी सैलरी?

सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनकी शुरुआती सैलरी 47,600 है। असिस्टेंट डायरेक्टर की पोस्ट का पे लेवल 11 के तहत है, जिसमें शुरुआती बेसिक पे 67,700 रुपये है।

वहीं सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन की पोस्ट पे लेवल 8 के तहत आती हैं, जिसमें शुरुआती बेसिक पे 47,600 रुपये है। अलाउंस नियमों के अनुसार दिए जाएंगे। यही सैलरी असिस्टेंट लाइब्रेरियन की होगी।