Supreme Court JCA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती ग्रुप बी नॉन गजेटेड पद के लिए है और इसमें चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 पे मैट्रिक्स के तहत 35,400 रुपये शुरुआती बेसिक पे मिलेगा, जिसके साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

कब से कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया ?

ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट की संभावित तारीख 20 नवंबर 2026 बताई गई है।

Supreme Court JCA Recruitment 2026: जरूरी जानकारी

कौन कर सकता है आवेदन?

जेसीए पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बेसिक पे के अलावा मिलेंगे भत्ते

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद लेवल-6 पे मैट्रिक्स में आता है। इस पद पर शुरुआती बेसिक पे 35,400 है। बेसिक सैलरी के अलावा नियमानुसार लागू भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

सुप्रीम कोर्ट जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को चार चरणों में रखा गया है,जो इस प्रकार है।

ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट-100 अंक

कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड टेस्ट-50 अंक

डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा-100 अंक

इंटरव्यू-25 अंक

आवेदन शुल्क कितना है?

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है, जिसमें जनरल/ओबीसी को 1500 रुपये और एससी, एसटी एक्स सर्विसमैन और पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को 750 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

Supreme Court JCA Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: Recruitment सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: Junior Court Assistant-2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।

स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।

स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

Direct link to apply for Supreme Court JCA Recruitment 2026