सनी देओल से पढ़ाई में कम नहीं हैं सौतेली बहन ईशा, फुटबाल का भी रखती हैं शौक
Sunny Deol Sister Isha Deol: उन्होंने 2002 की बॉलीवुड फिल्म, 'कोई मेरे दिल से पूछे' में एक एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 2004 में 'धूम' के साथ अपनी पहली हिट फिल्म दी।

Sunny Deol Sister Isha Deol: ईशा देओल एक प्रसिद्ध बॉलिवुड एक्ट्रेस हैं। वह दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं, धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी हैं और सनी देओल की सौतेली बहन (Sunny Deol Stepsister) हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने प्रशंसकों को खुद दी है।
ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1981 मुंबई में हुआ था। स्टार परिवार में पैदा हुई ईशा की एक छोटी बहन अहाना देओल है। वह सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता देओल और अजिता देओल की सौतेली बहन हैं।
ईशा ने जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की है। वे स्कूल के समय फुटबाल भी खेलती थीं। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया और मीडिया आर्ट्स और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। ईशा ने अपनी मां से शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा भी ली है। वहीं उनके भाई सनी देओल की स्कूलिंग सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल, महाराष्ट्र से हुई है और सनी ने रामनिरंजन अनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है।
ईशा ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की। 20 अक्टूबर 2017 को, ईशा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अपनी बेटी, राध्या को जन्म दिया। 10 जून 2019 को, उन्होंने अपनी दूसरी बेटी मिरया तख्तानी को जन्म दिया।
उन्होंने 2002 की बॉलीवुड फिल्म, ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में एक एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 2004 में ‘धूम’ के साथ अपनी पहली हिट फिल्म दी, उसके बाद ‘काल’ ‘नो एंट्री’ और ‘दस’ जैसी हिट फिल्मों मे भी अभिनय किया। उन्होंने 2006 में ‘आंखे’ में एक निगेटिव रोल करके दर्शकों के बीच वाहवाही लूटी। उन्होंने एक तमिल फिल्म ‘अइथा एझुथु’ में भी काम किया है।