देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation 2026) का ऐलान कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मई के मध्य से जून तक उत्तर और मध्य भारत में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने सरकारी, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के लिए छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी हैं। कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है ताकि छात्रों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके।

State-wise Summer Vacation Schedule 2026

कई राज्यों में बदले स्कूल टाइमिंग

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, हालांकि दार्जिलिंग और कालिमपोंग को इससे बाहर रखा गया है। पंजाब में मौसम की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मंजूरी के बाद 27 अप्रैल से ही छुट्टियां घोषित कर दी थीं।

छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद हैं।

आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल से 11 जून तक अवकाश लागू किया गया है और निजी स्कूलों को छुट्टियों के दौरान कक्षाएं न चलाने की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र, झारखंड, नोएडा और गाजियाबाद के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दी गई है। राजस्थान और NCR के कुछ हिस्सों में भी मॉर्निंग शिफ्ट लागू की गई है।

अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

लगातार गर्म होता वातावरण और हीट वेव को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि बच्चों को तेज धूप में बाहर जाने से बचाएं और उन्हें पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ देते रहें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच आउटडोर गतिविधियां कम करें और स्कूल खुलने से पहले बच्चों की स्लीपिंग रूटीन सामान्य करें साथ ही उन्हें हल्का और पौष्टिक भोजन दें।