कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार पोस्ट के लिए फरवरी में आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 4 फरवरी से लेकर 19 फरवरी 2026 के बीच में आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह परिणाम जारी होने के बाद आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैटेगिरी वाइज मेरिट होगी जारी
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। उस पीडीएफ फाइल में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स का रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारियां भी होंगी। सीबीटी मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। कैटेगिरी वाइज मेरिट सूची अलग से जारी की जाएगी।
पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया
SSC MTS हवलदार रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक डेट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रिजल्ट जून के मध्य या फिर जून के आखिरी सप्ताह में जारी हो जाएगा। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हवलदार पोस्ट के लिए सीबीटी टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा जबकि MTS पोस्ट के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को डायरेक्ट डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
SSC MTS Result 2026: How To Check?
कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
“MTS” टैब चुनें।
“Multi-Tasking (Non-Technical) Staff and Havaldar Examination 2026” के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
PDF फाइल डाउनलोड करें।
Ctrl + F का इस्तेमाल करें और अपना रोल नंबर या नाम डालें।
PDF को भविष्य के लिए सेव कर लें।
मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
SSC MTS मेरिट लिस्ट 2026 रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। इसमें अगले स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। मेरिट लिस्ट सिर्फ ऑनलाइन देखी जा सकती है। SSC रिजल्ट PDF के साथ कैटेगरी-वाइज और पोस्ट-वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी करता है।
SSC MTS न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (2026)
| श्रेणी (Category) | न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक |
| सामान्य (General) | 30% |
| OBC / EWS | 25% |
| अन्य श्रेणियां (Other Categories) | 20% |
