SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC व CBN) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 का आयोजन 4 फरवरी 2026 से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 शिफ्ट टाइमिंग

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

SSC MTS एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होंगी, जो इस प्रकार हैं।

अभ्यर्थी का नाम और फोटो

रोल नंबर और श्रेणी

परीक्षा तिथि और शिफ्ट

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित SSC क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।

सभी क्षेत्रों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

एसएससी ने देश के सभी 9 क्षेत्रीय कार्यालयों—नॉर्दर्न, नॉर्थ वेस्टर्न, नॉर्थ ईस्टर्न, वेस्टर्न, सेंट्रल, ईस्टर्न, साउदर्न, केरल-कर्नाटक और मध्य प्रदेश के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

इस बार एसएससी एमटीएस परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। इससे अधिक संख्या में उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने में सुविधा मिलेगी।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जानी होगी।

एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID आदि) ले जाना अनिवार्य है।

निर्देशों का पालन न करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSC MTS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. “SSC MTS/Havaldar Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन ID/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

SSC MTS Admit Card 2026 FAQs: एसएससी एमटीएस 2026 के बारे में लागातर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ है?
A. SSC MTS एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी कर दिए गए हैं।

Q2. SSC MTS परीक्षा 2026 की तारीख क्या है?
A. परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

Q3. क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा?
A. नहीं, एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Q4. SSC MTS परीक्षा कितनी भाषाओं में होगी?
A. परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी।

Q5. एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
A. तुरंत संबंधित SSC क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट या हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Direct link to download SSC MTS Admit Card 2026